दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय, लाखों यौनकर्मी करती हैं काम
यूरोपीय देश जर्मनी में आज से 12 पहले ही वेश्यावृत्ति को कानूनी जामा पहनाया जा चुका था। ऐसा इसलिए किया गया था कि यौन कर्मियों को इस कानून के जरिए सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी, पर क्या सचमुच ऐसा हो पाया है।
दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय, लाखों यौनकर्मी करती हैं काम
आज दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय जर्मनी में है और वेश्यावृति भी यहां पर चरम पर है। दुनिया के सबसे बड़े वेश्यालयों में से एक पैराडाइज जर्मनी में स्थित है और 12 मंजिली बिल्डिंग में बना हुआ है। यह काम करने वाली 23 वर्षीय जोसी ने बताया कि उसने यहां बहुत ज्यादा पैसे कमाने की उम्मीद से काम करना शुरू किया था, क्योंकि उसने सुना था कि यहां काम कर ने के बाद वो ज्यादा पैसा कमा सकेगी। पर ऐसा नहीं हो पाया। जोसी बताती है कि एक 'गुड' नाइट पर उसे 13 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती है और 20 लोगों को अपनी सेवा देनी पड़ती हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय, लाखों यौनकर्मी करती हैं काम
इस दौरान वो सिर्फ 100 यूरो करीब 7400 रुपए कमा पाती हैं। पर इस कार्य के दौरान उन्हें असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता है। कमाए गए रुपयों में से उन्हें 23 यूरो बेड के लिए और 25 यूरो टैक्स के लिए देने पड़ते हैं। टैक्स देने में ही आधे से ज्यादा पैसे उन्हें देने पड़ते हैं। इस वेश्यालय पैराडाइज में करीब 150 लड़कियां काम करती हैं और इस वेश्यालय में हर साल करीब 50,000 ग्राहक आते हैं। यह बात चैनल 4 की तरफ से तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री में सामने आई है।
दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय, लाखों यौनकर्मी करती हैं काम
जर्मनी में वेश्यावृत्ति बहुत तेजी से बढ़ी है। हर साल करीब 10 लाख पुरुष जर्मनी में वेश्यालयों में जाते हैं। ब्रिटेन की तुलना में यहां पर वेश्यावृत्ति पांच गुना ज्यादा बढ़ चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक 15 अरब यूरो का कारोबार जर्मनी में वेश्यावृत्ति का पहुंच चुका है। जोसी ने बताया कि अक्सर कई बार ग्राहक शराब पीकर हमारे यहां आते हैं और हमे पकड़ने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने पर मैं उन्हें मना कर देती हूं कि वो मुझसे दूर रहें। यहां पर कुछ भी फ्री नहीं हैं। हम लोग यौनकर्मी हैं और अपनी सेवाएं देने के लिए पैसे लेते हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा वेश्यालय, लाखों यौनकर्मी करती हैं काम
जोसी ने बताया कि उसने यह करियर ज्यादा पैसा कमाने के लिए अपनाया है जिससे वो अपने घर ज्यादा पैसा भेज सके। पैराडाइज के हेड ऑफ मार्केटिंग माइकल ने बताया कि कैसे हर दिन 50 लड़कियों के आवेदन यहां काम करने के लिए आते हैं। वो यहां काम करना चाहती हैं।