तस्वीरों में देखिए कितने खतरनाक हथियारों से लैस थी हिटलर सेना
एडोल्फ हिटलर। ये नाम कौन नहीं जानता, प्रसिद्ध नेता और जर्मन तानाशाह के राज में जहां खूब खून खराबा हुआ। हिटलर की आर्मी ने उस समय ही ऐसे हथियार बना लिए थे जो अपने वक्त से बहुुत आगे थे। आईए देखते हैं हिटलर की सेना किन-किन हथियारों से लैस थी।
तस्वीरों में देखिए कितने खतरनाक हथियारों से लैस थी हिटलर सेना
ये हैं फ्रिट्ज-एक्स। इसे आज के स्मार्ट बम का पितामह माना जाता है। ये रेडियो गाईडेड था और 700 पाउंड तक का एक्स्प्लोसिव अपने साथ ले जाने सक्षम था। यह भारी युद्धपोतों और भारी क्रूजर्स को निशाना बनाने में सक्षम है। ये किसी भी कवच के 28 इंच भीतर तक जा सकता है।
तस्वीरों में देखिए कितने खतरनाक हथियारों से लैस थी हिटलर सेना
ये है डूडलबग्स। रिमोट से संचालित होने वाले ये टैंक्स को बिजली से उर्जा मिलती थी। ये 133 पाउंड से लेकर 220 पाउंड तक का भारी मात्रा में एक्स्प्लोसिव ले जा सकने में सक्षम था। इसकी मदद से भारी वाहनों पर हमला किया जा सकता है। इन्होंने ही आज के रेडियो आधारित हथियारों को रास्ता दिखाया था।
तस्वीरों में देखिए कितने खतरनाक हथियारों से लैस थी हिटलर सेना
ये पहली बार 1944 में उड़ा था। ये दुनिया का पहला स्टेल्थ एअरक्राफ्ट था। ये दो टर्बोजेट इंजन, दो कैनन और R4M रॉकेट से लैस था। ये अपने साथ 2000 पाउंड तक के युद्ध का सामान लेकर जा सकता था। ये 49 हजार फीट तक उड़ने के दौरान 965 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। इसके अविष्कार ने ही नॉर्थरोप ग्रूमैन बी-2 बॉम्बर को रास्ता दिखाया था।
तस्वीरों में देखिए कितने खतरनाक हथियारों से लैस थी हिटलर सेना
ये है ME 163 कॉमेट। ये दुनिया का पहला जेट था जिसमें पावर जेट भी साथ ही लगा हुआ था । इसके साथ ये अपनी रिकार्ड स्पीड 1126.54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उड़ता था। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ये सबसे तेज रफ्तार वाला जेट था।