फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

Tue, 24 Nov 2015 08:38 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

Turkey downs warplane near Syria border, Russia denies airspace violation

तुर्की के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि तुर्की के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने तुर्की के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर एक लड़ाकू विमान को गिराया है। रूस के रक्षा अधिकारियों का कहना है कि गिराया गया विमान रूस का एसयू-24 है। इसके साथ ही तुर्की और रूस के बीच तनाव बढ़ गया है। रूस के राष्ट्रपति ऑफिस क्रेमलिन ने कहा गया है कि प्लेन को गिराना एक खतरनाक घटना है। रूस ने तुर्की को इस हादसे के बाद कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही अपने देश के नागरिकों से कहा है कि तुर्की जाने के लिए विमान सेवाओं को संभल कर प्रयोग करें। इस हादसे के बाद एक बार फिर से दोनों देशों के साथ-साथ वैश्विक परिदृश्य में भी तनाव फैल गया है।

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

Turkey downs warplane near Syria border, Russia denies airspace violation
हालांकि रूस ने तुर्की के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन से इंकार किया है। वहीं रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा है कि एसयू-24 विमान उत्तरी सीरिया में क्रैश हो गया है।

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

Turkey downs warplane near Syria border, Russia denies airspace violation

तुर्की की मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक ये विमान सीरियाई क्षेत्र में गिरा है। टीवी पर प्रसारित फुटेज में दो पॉयलट विमान क्रैश होने से पहले बाहर छलांग लगाते दिख रहे हैं। तुर्की के अधिकारियों का कहना है कि विमान ने चेतावनियों को नजर अंदाज किया था। प्रधानमंत्री अहमत दावूतोगलू ने विदेश मंत्रालय से नेटो, संयुक्त राष्ट्र और संबंधित देशों से परामर्श करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

Turkey downs warplane near Syria border, Russia denies airspace violation

सीरिया की मानवाधिकार मॉनिटरिंग समूह ने बताया कि यह जहाज लाटाकिया प्रोविंस के उत्तरी भाग में पहाड़ो में जाकर क्रेश हो गया। तुर्की के राष्ट्रपति टयईप एड्रोगन ने इस मामले पर अपनी सेना और प्रधानमंत्री अहमत डाव्यूतोगलु से नाटो, यूनाइटेड नेशन और संबंधित देशों से बात करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

तुर्की ने मार गिराया रूस का लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

Turkey downs warplane near Syria border, Russia denies airspace violation

सीरिया की सेना के सूत्रों के मुताबिक अभी इस बात की जांच की जा रही है कि ‌आखिर इसके पीछे पूरा मामला क्या है? तुर्की के प्राइवेट चैनल हेबरतुर्क टीवी शो में दिखाया गया कि किस तरह से रूस का यह विमान नीचे गिर रहा है। यह जहाज तुर्कमेन माउंटेन के पास जाकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed