फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, ब्रिटेन के राजमहलों के अंदर का राज

Fri, 09 Jan 2015 03:33 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन

देखिए, ब्रिटेन के राजमहलों के अंदर का राज

seven british royal residences

ब्रिटेन में राजशाही, राजपरिवार और राजमहल हमेशा से ही चर्चा का विषय रहे हैं। क्या हैं इन महलों के अंदर के राज?


बकिंघम पैलेस- राजशाही परिवार में नया मेहमान आने के बाद ब्रितानी राजशाही एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में रही। हालाँकि नए मेहमान के आने की खुशी में मनाए गए समारोह में कुछ ही विशेष लोग शामिल हो पाए, लेकिन ब्रिटेन के तमाम महल लोगों आम जनता के लिए खोल दिए गए। आपके पास भी इन महलों में एक दिन गुजारने का मौका है। हर गर्मियों में बकिघंम पैलेस के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले जाते हैं।

देखिए, ब्रिटेन के राजमहलों के अंदर का राज

seven british royal residences

केनसिंग्टन पैलेस- यह ऐतिहासिक हाइड पार्क के करीब मध्य लंदन में स्थित है। यह महल कभी महारानी विक्टोरियो के बचपन का निवास हुआ करता था। शाही परिवार के विलियम तृतीय और मैरी द्वितीय ने इसे 1689 में 20 हजार पाउंड में खरीदा था, लेकिन जल्द ही यह शाही परिवार के पसंदीदा महलों में शामिल हो गया। अब यह प्रिंस विलियम्स, उनकी पत्नी कैथरीन और राजकुमार हैरी का आधिकारिक आवास है।

देखिए, ब्रिटेन के राजमहलों के अंदर का राज

seven british royal residences

हॉलीरूड हाउस- हॉलीरूड हाउस स्कॉटलैंड में ब्रिटिश महारानी का आधिकारिक निवास है। एडिनबरा स्थित हॉलीरूड हाउस वर्षों से स्कॉटलैंड के जेम्स पंचम, राजकुमार चार्ली और मैरी ने इस महल में शाही पल बिताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ब्रिटेन के राजमहलों के अंदर का राज

seven british royal residences
गोरिंग होटल- बकिंघम पैलेस से कुछ कदमों की दूरी पर है गोरिंग होटल। लगभग 100 साल पुराना ये होटल राजशाही परिवार की पसंदीदा जगह रही है। दिवंगत महारानी मदर दोपहर के बाद की चाय के लिए अक्सर यहां आया करती थीं। अगर आप भी इस होटल का शाही अनुभव लेना चाहते हैं तो कमरे का किराया 375 पाउंड से शुरू होता है और सुइट का 5,000 पाउंड से।
विज्ञापन

देखिए, ब्रिटेन के राजमहलों के अंदर का राज

seven british royal residences

बालमोरल एस्टेट- आप बकिंघम पैलेस या विंडसर महल के शयनकक्ष में मखमली तकिए पर अपना सिर रखने का सुख नहीं ले सकते, लेकिन कई अन्य राजशाही निवासों में आप पैसा खर्च कर ये सुख पा सकते हैं। महारानी के स्कॉटलैंड के बालमोरल एस्टेट में आप छुट्टियां बिता सकते हैं और यदि विलासिता के इच्छुक हैं तो आपके लिए राजकुमार चार्ल्स और कैमिला के वेल्स स्थित लाइनेवार्मवुड एस्टेट के इकोफ्रेंडली घर के दरवाजे खुले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed