{"_id":"8412af8fa4249926a24fa24b2f991ded","slug":"secret-of-airbus-a-380","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अंदर से देखिए दुनिया के सबसे बड़े हवाईजहाज को","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
तस्वीरें: अंदर से देखिए दुनिया के सबसे बड़े हवाईजहाज को
Wed, 24 Jun 2015 04:51 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: अंदर से देखिए दुनिया के सबसे बड़े हवाईजहाज को
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एयर बस ए-380 मौजूदा समय में सबसे बड़ा यात्री विमान है। एक दशक से नियमित विमानन सेवा में शामिल होने के बाद भी इस विमान को लेकर लोगों में ख़ासी दिलचस्पी है। किसी एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े इस विमान को देखने के बाद लोग अचरज से पूछते हैं- 'इतना बड़ा विमान हवा में उड़ता कैसे है? इसमें इतने सारे लोग कैसे उड़ान भरते हैं...' तो कैसी है एयर बस ए-380 के अंदर की दुनिया जो यात्रियों से भी छिपी रहती है?
पूरी रिपोर्ट-जैक स्टीवर्ट/बीबीसी फ़्यूचर
तस्वीरें: अंदर से देखिए दुनिया के सबसे बड़े हवाईजहाज को
2 of 5
इस विमान में 469 यात्री एक साथ सफ़र कर सकते हैं। एयर बस के मुताबिक यदि सभी सीटें इकॉनोमी क्लास की हों तो इसमें 853 लोग सफ़र कर सकते हैं। सैकड़ों लोगों की मांग के मुताबिक इसमें हर तरह की सुविधा और मनोरंजन मौजूद है। ब्रिटिश एयरवेज ने अपने बेड़े के लिए 12 ए-380 विमान को खरीदने का ऑर्डर दिए है। दुनिया में कुल 160 एयर बस ए-380 बने हैं और ब्रिटिश एयरवेज़ के लिए कुछ विमान अभी बन ही रहे हैं। बीबीसी फ़्यूचर टीम को इस विमान के उन हिस्सों को देखने के लिए आमंत्रित किया, जो आम लोग नहीं देख पाते हैं।
तस्वीरें: अंदर से देखिए दुनिया के सबसे बड़े हवाईजहाज को
3 of 5
ए-380 इतना बड़ा विमान है कि इसके लिए हीथ्रो एयरपोर्ट के हैंगर्स को नए सिरे से संवारा गया। 1950 के बने 76 फीट ऊंचे हैंगर की ऊंचाई को 11।5 फीट बढ़ाना पड़ा है, तब जाकर ए-380 विमान उसमें समा पाया। हालांकि ये अभी भी टाइट फिटिंग जैसा दिखता है। ब्रिटिश एयरवेज के एयरक्राफ्ट इंजीनियर डेरेक कॉगस्वेल ने बताया, "दोनों हैंगर्स की ऊंचाई बढ़ाने में 18 महीने का वक्त लगा।" ए-380 विमान में चार रोल्स रॉयस ट्रेंट के 900 टर्बोफैन के इंजन लगे होते हैं। वैसे ये जेट इंजन के विकल्प में भी उपलब्ध होता है। इसके सबसे बाहरी इंजन में थ्रस्ट रिवेर्सर नहीं होता है, जिसका इस्तेमाल लैंडिंग के वक्त विमान की गति को धीमा करने में किया जाता है। इसके चक्कों के विशाल ब्रेक का डिज़ाइन ही ऐसा होता है कि इससे विमान को रोकने के लिए ज़रूरी बल मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: अंदर से देखिए दुनिया के सबसे बड़े हवाईजहाज को
4 of 5
सिस्टम नेटवर्क-कंप्यूटर इंजीनियर हर बात पर नज़र रखते हैं- रडार से लेकर एयर कंडीशनिंग पर और फ्लाइट नियंत्रण तक पर। ये सिस्टम और केबल नेटवर्क को नियंत्रित करने वाले कंप्यूटर विमान के छिपे हुए हिस्से में होता है। वे इतने अहम होते हैं कि उनका अपना क्षेत्र निश्चित होता है, जहां आप पिछले दरवाज़े या सीढ़ियों के सहारे पहुंच सकते हैं। ए-380 विमान में काम करने वालों के सामने चुनौतियां भी अलग अलग होती हैं। कॉगस्वेल बताते हैं, "सबसे महत्वपूर्ण है हवाई जहाज़ का आकार। सब कुछ बड़ा होता है, इसलिए भारी भी होता है। अगर आप किसी कोने में जाते हैं तो आपको काफी दूरी तय करनी होती है।"
विज्ञापन
तस्वीरें: अंदर से देखिए दुनिया के सबसे बड़े हवाईजहाज को
5 of 5
सिस्टम नेटवर्क-कंप्यूटर इंजीनियर हर बात पर नज़र रखते हैं- रडार से लेकर एयर कंडीशनिंग पर और फ्लाइट नियंत्रण तक पर। ये सिस्टम और केबल नेटवर्क को नियंत्रित करने वाले कंप्यूटर विमान के छिपे हुए हिस्से में होता है। वे इतने अहम होते हैं कि उनका अपना क्षेत्र निश्चित होता है, जहां आप पिछले दरवाज़े या सीढ़ियों के सहारे पहुंच सकते हैं। ए-380 विमान में काम करने वालों के सामने चुनौतियां भी अलग अलग होती हैं। कॉगस्वेल बताते हैं, "सबसे महत्वपूर्ण है हवाई जहाज़ का आकार। सब कुछ बड़ा होता है, इसलिए भारी भी होता है। अगर आप किसी कोने में जाते हैं तो आपको काफी दूरी तय करनी होती है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।