रूस के विमान में 'बम विस्फोट कर मारा गया 224 लोगों को'
मिस्र के सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त रूसी विमान को बम से उड़ाया गया था। अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों ने कहा है कि खुफिया विभागों की आई रिपोर्ट में इस तरह की आशंका जताई गई है।
रूस के विमान में 'बम विस्फोट कर मारा गया 224 लोगों को'
हालांकि उन्होंने कहा कि वो इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। ब्रिटेन विदेश मंत्री फिलिप हेमन्ड के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि विमान हादसा उसमें मौजूद विस्फोटकों के कारण हुआ।
रूस के विमान में 'बम विस्फोट कर मारा गया 224 लोगों को'
ब्रिटेन ने शरम-अल-शेख से सभी विमानों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। हैमन्ड के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के बाद वहां मौजूद ब्रिटिश नागरिकों को निकाल लिया जाएगा।
रूस के विमान में 'बम विस्फोट कर मारा गया 224 लोगों को'
शनिवार को शरम-अल-शेख से उड़ान भरने के महज 23 मिनट बाद ही रूसी विमान सिनाई में हादसे का शिकार हो गया था। विमान में मौजूद सभी 224 यात्रियों की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी।
रूस के विमान में 'बम विस्फोट कर मारा गया 224 लोगों को'
प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए विशेषज्ञों की टीम शरम-अल-शेख पहुंच गई है। मिस्त्र के विदेश मंत्री सामेह शौकरी ने ब्रिटेन के अंदेशे को जल्दबाजी भरा बताया है। शौकरी ने कहा कि मिस्त्र ने शरम-अल-शेख में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ब्रिटेन के दौरे पर गए मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सिसि ने कहा कि घटना में इस्लामी स्टेट का हाथ नहीं है। मिस्र के अधिकारियों ने भी घटना में आईएस के हाथ होने से इनकार किया है। जबकि रूसी विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ कहना जल्दबाजी होगी।