रूस की 30 वर्षीय सांसद और पति की बम विस्फोट में मौत
रूस की 30 वर्षीय सांसद ओकसाना बोब्रोवसकाया और उनके पति की एक कार बम धमाके में मौत हो गई है। यह घटना बीते शनिवार को देर रात घटी। कार में हुए बम धमाके के बाद पुलिस ने सांसद ओकसाना बोब्रोवसकाया का अर्द्धनग्न शरीर बराबद किया है।
रूस की 30 वर्षीय सांसद और पति की बम विस्फोट में मौत
इस हादसे में उनके पति निकिता बोब्रोवसकी की भी मौत हो गई है। ओकसाना बोब्रोवसकाया रूस के राष्ट्रपति यूनाइटेड रसियन पार्टी की सदस्य थीं। पुलिस ने टोएटा आरएवी-2 गाड़ी की पिछली सीट पर उनके पति का शव बरामद किया। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस समय कार में विस्फोट हुआ। उस समय दोनों कार में शारीरिक संबंध बना रहे थे।
रूस की 30 वर्षीय सांसद और पति की बम विस्फोट में मौत
यह बम विस्फोट सर्बिया के नोवोसिब्रिस्क शहर में हुआ। यह भी बात सामने आई है कि सांसद के पति निकिता रूस के स्पेशल सर्विसेज के सदस्य थे। सर्बियन टाइम्स के मुताबिक दोनों के बीच वैवाहिक संबंध ठीक नहीं थे। साथ ही यह भी अपुष्ट खबरें सामने आ रही हैं कि सांसद पर अपने पति के साथ गैर जिम्मेदराना व्यवहार करने का भी आरोप है।
रूस की 30 वर्षीय सांसद और पति की बम विस्फोट में मौत
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच इस बात को लेकर भी मनमुटाव रहता था क्योंकि सांसद के पति बोब्रोववसकी बेरोजगार थे और घर में अकेली कमाने वाली सांसद ही थीं। उन दोनों की चार साल की एक बेटी भी है। सांसद ओकसाना बोब्रोवसकाया इससे पहले नोवोसिब्रिस्क की सबसे बड़ी बिल्डिंगफर्म में से एक डिसकुस प्लस कंपनी डिप्टी जनरल डायरेक्टर के पद पर रह चुकी थीं। यह बम विस्फोट भी उसी कंपनी के ऑफिस के बाहर हुआ है।