पाकिस्तान: मुस्लिम परिवार के बनाए इस मंदिर में पूजा करती है गीता
पाकिस्तान के कराची जिले में स्थित मीठादार के पास आजकल बहुत ज्यादा आपा धापी देखने को मिल रही है। लोगों के लिए यह जगह एक उत्सुकता का केंद्र बन गई है। मीठादार में एक घर है और घर में एक मुस्लिम परिवार ने एक लड़की के लिए मंदिर बनाया है। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि गीता है। गीता वही है जो 11 साल पहले भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर पार करके लाहौर पहुंच गई थी।
साभार-द डॉन
पाकिस्तान: मुस्लिम परिवार के बनाए इस मंदिर में पूजा करती है गीता
पाकिस्तान में एक मुस्लिम परिवार में मंदिर का होना लोगों वहां के लोगों के लिए उत्सकुता का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान के इस मुस्लिम परिवार ने गीता के लिए एक कमरे में मंदिर की स्थापना कर दी है। इस कमरे में आने से पहले घर के लोग और बाहरी लोग पूरी तरह से नियमों का पालन करते हैं और अपने जूते-चप्पल उतार कर ही कमरे में बने मंदिर में जा पाते हैं।
पाकिस्तान: मुस्लिम परिवार के बनाए इस मंदिर में पूजा करती है गीता
घर के मुखिया अब्दुल सत्तार एदही है और उनके सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। इस काम में बिलकिस एदही उनकी पत्नी आगे आकर उनका साथ देती है। अगर पाकिस्तान में अब्दुल सत्तार को उनके कामों के लिए गॉड फादर ऑफ चैरिटी सर्विर्सेज कहा जाता है तो बिलकिस को गॉडमदर कहा जाता है। दोनों पति-पत्नी इस्लाम धर्म के अनुयायी है। वर्ष 1970 में हज के लिए मक्का सड़क की यात्रा करके पहुंचे थे। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि आखिर आप जैसे मुस्लिम ने अपने घर में मंदिर कैसे बनाने दिया।
पाकिस्तान: मुस्लिम परिवार के बनाए इस मंदिर में पूजा करती है गीता
इस प्रश्न बिलकिस एदही मुस्कुराई और कहा कि यह मंदिर हमने गीता के लिए बनाया है। गीता के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि वो करीब 11 साल पहले लाहौर बॉर्डर पार करके भारत आ गई थी। उस समय वह 11 साल की थी। उस समय से ही गीता न सुन पाती थी और न ही बोल पाती थी। जब वो यहां पर आई थी तो हमें पता चल गया था कि वो मुस्लिम नहीं है। इसके बाद ही उन्होंने जब कुछ और बातों पर गौर किया तो पता चला कि वो हिंदू है न कि मुस्लिम। इसलिए हमने एदही फाउंडेशन की इमारत में तीसरे फ्लोर पर उसके लिए मंदिर बनावा दिया है।
पाकिस्तान: मुस्लिम परिवार के बनाए इस मंदिर में पूजा करती है गीता
अब वो रोज पूजा करती है और मंदिर भी जाती है। उन्होंने बताया कि गीता उनसे हाथों के जरिए इशारे करके आपस में बातें करते हैं। ठीक वैसे ही जैसा बजरंगी भाई जान फिल्म में मुन्नी फिल्म के हीरो पवन से बात करती है। कई बार मैंने उसकी शादी करने सोची पर कुछ कारणों से बात नहीं बन पाई। उन्होंने बताया कि हमने कई भारतीयों से संपर्क किया। पर भारत उच्चायुक्त के लोगों ने कहा कि अगर वो लड़की भारत में आती है जो उसे जेल भेज दिया जाएगा। हमने पाकिस्तान में उसके लिए एक अच्छा लड़का ढूंढने की बहुत कोशिश की। पर गीता उनके साथ शादी को तैयार न हुई।