फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाइजीरिया: मस्जिद में फटा बम, धमाकों में 42 की मौत

Sat, 24 Oct 2015 04:23 PM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन

नाइजीरिया: मस्जिद में फटा बम, धमाकों में 42 की मौत

nigeria mosque attack, 42 people died

नाइजीरिया में दो अलग-अलग हमलों में 42 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हो गए। उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के योला में एक नवनिर्मित मस्जिद में हुए बम धमाके में 27 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मैडूगरी में हुए एक आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हो गई। अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इन हमलों के पीछे कौन था लेकिन इस क्षेत्र में इस्लामिक चरमपंथी गुट बोको हराम इस तरह के हमले करता रहा है।

नाइजीरिया: मस्जिद में फटा बम, धमाकों में 42 की मौत

nigeria mosque attack, 42 people died

ये संगठन ऐसे ईसाइयों और मुसलमानों को अपना निशाना बनाता रहा है जो उसकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं। मैडूगरी में आत्मघाती हमला तब हुआ जब लोग जुमे की नमाज़ के लिए इकट्ठा हो रहे थे। दूसरा हमला योला की एक मस्जिद में तब हुआ जब लोग नमाज़ पढ़ रहे थे। हाल के कुछ सालों में बोको हराम के हमलों की वजह से नाइजीरिया में हज़ारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और कई लोगों को दूसरे इलाकों में पलायन करना पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed