फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईरान पर नहीं गिरी हमारी मिसाइलेंः रूस

Fri, 09 Oct 2015 04:00 PM IST
Updated Fri, 09 Oct 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन

ईरान पर नहीं गिरी हमारी मिसाइलेंः रूस

missiles fall in iran are not our: russia

रूस ने कैस्पियन सागर से सीरिया पर दागी गई मिसाइलों के ईरान में गिरने से इंकार किया है। अज्ञात अमरीकी अधिकारियों ने दावा किया है कि कैस्पियन सागर से दाग़ी गईं चार रूसी मिसाइलें ईरान में गिरी हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा नुक़सान की जानकारी स्पष्ट नहीं है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा है कि कैस्पियन सागर से दागी गई सभी मिसाइलें निशाने पर लगी हैं। रूस ने बुधवार को दावा किया था कि उसने उत्तरी पश्चिमी सीरिया में आईएस के ठिकानों पर 26 मिसाइलें दागीं हैं। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और रूस के संबंध गहरे बताए जाते हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने ईरान पर मिसाइल गिरने की रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।


Trending Videos

ईरान पर नहीं गिरी हमारी मिसाइलेंः रूस

missiles fall in iran are not our: russia

रूस का कहना है कि उसके निशाने पर इस्लामिक स्टेट है। इसी बीच नेटो ने सीरिया में रूस के बढ़ते दख़ल के मद्देनज़र अपने सहयोगी देशों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। नेटो इलाक़े में तेज़ी से सैन्यबल तैनात करने की अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। पश्चिमी देशों का आरोप है कि रूस अपने हवाई हमलों में मुख्य रूप से राष्ट्रपति बशर अल असद के विद्रोहियों को निशाना बना रहा है। रूस इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि उसके निशाने पर इस्लामिक स्टेट और अन्य चरमपंथी समूह हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed