आखिर क्यों यहां पर हर मिनट 28 बार चमकती है बिजली..
कहते तो ये हैं कि आसमान में बिजली एक जगह पर दो बार नहीं चमकती। लेकिन आपको जानकर अचरज होगा कि दक्षिण अमरीकी देश वेनेज़ुएला की एक झील के ऊपर किसी भी तूफ़ानी रात को एक घंटे में हज़ारों बार बिजली चमकती है। इस हैरान करने वाले 'करिश्मे' को बीकन ऑफ़ मैराकाइबो या कैटाटुम्बो लाइटनिंग या ड्रैमैटिक रोल ऑफ़ थंडर या फिर एवरलास्टिंग स्ट्रॉर्म के नाम से जाना जाता है।
पूरी रिपोर्ट-इला डेविस/बीबीसी अर्थ
आखिर क्यों यहां पर हर मिनट 28 बार चमकती है बिजली..
नाम रखने में अतिशयोक्ति भी हो सकती है लेकिन हक़ीकत यही है कि वेनेज़ुएला में कैटाटुम्बो नदी जहां मैराकाइबो झील में मिलती है उस स्थान पर औसतन साल में 260 दिन तूफ़ानी होते हैं। इन 260 दिनों की तूफ़ानी रातों में रात भर बिजली चमकती रहती हैं। नौ घंटे की रात के दौरान हजारों बार बिजली चमकने के साथ आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई पड़ती है। तूफ़ानी रातों में बिजली का चमकना कोई ख़ास बात तो नहीं है लेकिन इक्वेटर के पास जहां तापमान ज़्यादा होता है, वहां आसमान में सालों भर गड़गड़ाहट देखने को मिलती है।
आखिर क्यों यहां पर हर मिनट 28 बार चमकती है बिजली..
मध्य अफ्रीकी देश डीआर कांगो को तूफ़ानी रातों की राजधानी कहते हैं। यहां के पहाड़ी गांव किफूका में प्रत्येक साल प्रति वर्ग किलोमीटर में 158 बार बिजली चमकती है। पहले इसे दुनिया का सबसे ज़्यादा बिजली चमकने वाला स्थान माना जाता था। लेकिन 2014 में, नासा के आधिकारिक आकंड़ों के मुताबिक पूर्वी भारत की ब्रह्मपुत्र घाटी में औसतन अप्रैल से मई के बीच हर महीने में दुनिया में सबसे ज़्यादा बिजली चमकती है।
आखिर क्यों यहां पर हर मिनट 28 बार चमकती है बिजली..
लेकिन वेनेज़ुएला की झील मैराकाइबो का नाम सबसे ज़्यादा बिजली चमकने वाले स्थान के तौर पर गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। यहां प्रत्येक साल प्रत्येक किलोमीटर 250 बार बिजली चमकती है। जनवरी और फरवरी के महीने में इसकी संख्या कम हो जाती है लेकिन अक्तूबर के बरसात के मौसम में यह संख्या बहुत ज़्यादा हो जाती है।
आखिर क्यों यहां पर हर मिनट 28 बार चमकती है बिजली..
बरसात के मौसम में औसतन प्रति मिनट 28 बार तक बिजली चमकती है। इस इलाके में बिजली चमकने की वजहों के बारे में जानने के लिए विशेषज्ञ सालों से अध्ययन में जुटे हैं। 1960 के दशक में माना गया था कि इस इलाके में यूरेनियम की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वहां आकाश में बिजली ज्यादा चमकती है। हाल में, वैज्ञानिकों के अध्ययन के मुताबिक झील के पास के तेल क्षेत्रों में मीथेन की प्रचुर मात्रा होने के चलते आकाश में ज़्यादा बिजली चमकती है।