फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ISIS ने फिर 120 लोगों को मौत के घाट उतारा

Sat, 27 Jun 2015 09:21 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS ने फिर 120 लोगों को मौत के घाट उतारा

isis killed 120 people in syria

रिपोर्ट हैं कि इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई सीमा पर स्थित शहर कोबानी में गुरुवार से अब तक 120 आम लोगों की हत्या कर दी है। ब्रिटेन स्थित संस्था सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि आईएस ने शहर में दाख़िल होने पर ये हत्याएं की हैं।

तस्वीरें: ISIS ने फिर 120 लोगों को मौत के घाट उतारा

isis killed 120 people in syria

उधर संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पूर्वोत्तर शहर हासाकेह में आईएस के हमले के कारण 60 हज़ार लोग विस्थापित हो गए हैं।

तस्वीरें: ISIS ने फिर 120 लोगों को मौत के घाट उतारा

isis killed 120 people in syria

कोबानी शहर पर कई महीनों तक आईएस का नियंत्रण रहा लेकिन जनवरी में कुर्द लड़ाकों ने आईएस चरमपंथी को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार को आईएस ने कोबानी पर दोबारा हमला किया है। इससे पहले कुर्द लड़ाकों ने रक्का को जाने वाले आईएस के एक आपूर्ति मार्ग को रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ISIS ने फिर 120 लोगों को मौत के घाट उतारा

isis killed 120 people in syria

सीरिया के रक्का शहर को ही आईएस की राजधानी समझा जाता है। ऑब्ज़र्वेटरी के लिए काम करने वाले रामी अब्देल ने बताया, "कोबानी में चिकित्सा सूत्रों और आम नागरिकों के मुताबिक आईएस ने 120 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।" उन्होंने कहा कि घरों के भीतर और सड़कों पर जो लाशें मिली हैं उनमें महिलाएं और बच्चों के शव भी शामिल हैं। शहर में कुर्द लड़ाकों और आईएस के बीच लड़ाई की भी खबरें हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed