फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़

Tue, 17 Nov 2015 06:42 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन

विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़

 Egypt plane crash: bomb brought jet down, says Russia's security service

रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने बताया कि मिस्र से रूस आने वाले विमान में बम विस्फोट करके 224 लोगों को मारा गया है। रूस की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब एक रूस के जहाज को बम विस्फोट करके गिराया गया। पिछले महीने मिस्र से रूस आने वाले एक पैसेंजर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 224 लोगों की मौत हो गई थी। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताने वाले को रूस 330 करोड़ रूपए देगा।

विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़

 Egypt plane crash: bomb brought jet down, says Russia's security service

रूस की एफएसबी सिक्योरिटी एजेंसी के प्रमुख एलेक्जेंडर बोरटीनिकोव ने कहा कि यह दावे के साथ कह सकते हैं कि यह एक आतंकवादी हमला था। यह जानकारी क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी की गई है।

विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़

 Egypt plane crash: bomb brought jet down, says Russia's security service

खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने दावा किया कि एक किलो का टीएनटी बम को पैक करके बीच हवा में विस्फोट किया गया। प्लेन में पैसेंजर के सामान में कुछ ऐसे तत्व मिले हैं जिन्हें नकारा नहीं जा सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुफिया एजेंसियों को इस बात का पता लगाने के लिए कहा है कि आखिर इस बम विस्फोट के पीछे किसका हाथ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़

 Egypt plane crash: bomb brought jet down, says Russia's security service

पिछले सप्ताह ब्रिटेन के विदेश सचिव ने भी इस बात पर जोर दिया था कि बहुत हद तक संभावना है कि बम प्लांट करके रूस के यात्री विमान में विस्फोट किया गया हो। यह इस्लामिक स्टेट का कोई समर्थक भी कर सकता है। मिस्र के सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त रूसी विमान को बम से उड़ाया गया था। अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों ने कहा है कि खुफिया विभागों की आई रिपोर्ट में इस तरह की आशंका जताई गई है।
हालांकि उन्होंने कहा कि वो इस मामले में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। ब्रिटेन विदेश मंत्री फिलिप हेमन्ड के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि विमान हादसा उसमें मौजूद विस्फोटकों के कारण हुआ।

विज्ञापन

विमान में विस्फोट करने वाले का पता बताओ, रूस देगा 330 करोड़

 Egypt plane crash: bomb brought jet down, says Russia's security service

मिस्र से रूस के लिए उड़ान भरते समय एक यात्री विमान क्रेश हो गया था। रूस के इस यात्री विमान में 224 लोग सवार थे। मिस्र के प्रधानमंत्री ने विमान के क्रेश होने की पुष्टि की थी। इससे पहले मिस्र के एयर एक्सीडेंट चीफ ने विमान से संपर्क हो जाने की बात कही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed