{"_id":"376dde026f532304752c5fabecbc45b0","slug":"earth-volcanoes-thunderstorm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए धधकते ज्वालामुखी की हैरतअंगेज तस्वीरें","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
देखिए धधकते ज्वालामुखी की हैरतअंगेज तस्वीरें
Tue, 22 Dec 2015 05:34 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
देखिए धधकते ज्वालामुखी की हैरतअंगेज तस्वीरें
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब कोई ज्वालामुखी पूरी तरह से सक्रिय हो यानी आग की लपटें उठ रही हों और लावा तेज़ रफ़्तार से निकल रहा हो, तो आस पड़ोस में तूफ़ान जैसी स्थिति होती है जिसे डर्टी थंडरस्टॉर्म कहते हैं। ज्वालामुखी के संसार पर फ़िल्म बनाने वाले मार्क सेज़ेगलट ने कुछ महीने पहले एक सक्रिय ज्वालामुखी की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया। वैसे तो ज्वालामुखी का सक्रिय होना दुर्लभ माना जाता है, लेकिन जापान का साकुराजिमा ज्वालामुखी आश्चर्यजनक रूप से दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। अपनी शूटिंग के दौरान सेज़ेगलट ने उन पलों को भी फिल्माया जब ज्वालामुखी नाटकीय ढंग से सक्रिय हो उठा।
मिशेल डगलस/बीबीसी अर्थ
देखिए धधकते ज्वालामुखी की हैरतअंगेज तस्वीरें
2 of 4
जर्मन मूल के फ़िल्मकार सेज़ेगलट बीते 20 सालों से सक्रिय ज्वालामुखी के इलाकों की यात्रा करते रहे हैं। उन्होंने बताया, "डर्टी थंडरस्टॉर्म का मतलब ज्वालामुखी के जरिए बादलों में धमाका होने जैसा है।" सेज़ेगलट कहते हैं, "साकुराजिमा इकलौता ज्वालामुखी है जो रोज़ाना ही सक्रिय होता है।" हालांकि ऐसा क्यों होता है, यह स्पष्ट नहीं है। सेज़ेगलट बताते हैं कि, "आम तौर पर बिजली तब चमकती है जब हवा में मौजूद आइस क्रिस्टल आपस में टकराते हैं। ज्वालामुखी के सक्रिय होने पर आइस क्रिस्टल की जगह धूलकण आपस में टकराते हैं।"
देखिए धधकते ज्वालामुखी की हैरतअंगेज तस्वीरें
3 of 4
ज्वालामुखी के सक्रिय होने की विलक्षण तस्वीरों को लेने के लिए सेज़ेगलट और उनके एक दोस्त ने काफ़ी इतंज़ार किया। ज्वालामुखी के सक्रिय होने का अनुभव बताते हुए सेज़ेगलट कहते हैं, "ज्वालामुखी के सक्रिय होने के कई सैकेंड के बाद भूकंप के झटके महसूस हुए और काफी तेज़ आवाज सुनाई पड़ी। भूकंप कितना तेज़ था, मैं नहीं जानता।" इस भूकंप के बारे में सेज़ेगलट कहते हैं कि कई बार इतनी जोर से झटका लगता है कि ट्राइपॉड और कैमरा दोनों हिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए धधकते ज्वालामुखी की हैरतअंगेज तस्वीरें
4 of 4
हालांकि इस बार दोनों को पृथ्वी की सतह के अंदर से हवा का तेज झोंका भी महसूस हुआ और ज्वालामुखी की तस्वीर लेने के बाद मार्टिन और सेज़ेगलट दोनों काफ़ी ख़ुश हुए। आइसलैंड का ज्वालामुखी जब 2010 की गर्मियों में सक्रिय हुआ तब डर्टी थंडरस्ट्रॉम का नज़ारा देखने को मिला था। ज्वालामुखी की सक्रियता तब होती है जब गैस लावा में फंस जाता है और उसके बढ़ते दबाव के चलते लावा ज्वालामुखी के मुहाने से तेज़ी से निकलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।