{"_id":"bfd15d4da268dc7a133feb3571b1f41e","slug":"battle-in-yemen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए कैसे यमन में सेना ने खदेड़ा विद्रोहियों को, तस्वीरें","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
देखिए कैसे यमन में सेना ने खदेड़ा विद्रोहियों को, तस्वीरें
Thu, 16 Jul 2015 08:16 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
देखिए कैसे यमन में सेना ने खदेड़ा विद्रोहियों को, तस्वीरें
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिणी यमन के अदन शहर में सरकार समर्थित सैनिकौं और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। सऊदी सरकार के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने पड़ोसी शहर मुअल्ला में हवाई हमले किए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक गठबंधन सेना की मदद से लड़ाकों ने मुअल्ला पर कब्ज़ा कर लिया है और हूती विद्रोहियों को पीछे धकेल दिया है। अदन शहर में हो रहे नुकसान से हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका लगा है।
देखिए कैसे यमन में सेना ने खदेड़ा विद्रोहियों को, तस्वीरें
2 of 4
ये हमले उस समय हुए हैं जबकि एक दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गठबंधन सेनाओं ने फिर से अपने नियंत्रण में कर लिया। इस साल मार्च महीने से ही अदन प्रमुख युद्ध क्षेत्र बना हुआ है जब हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति अब्दरब्बू मंसूर हादी को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर नियंत्रण कर लिया था और राष्ट्रपति हादी को घर में ही नज़रबंद कर दिया था। हादी ने फिलहाल सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शरण ले रखी है।
देखिए कैसे यमन में सेना ने खदेड़ा विद्रोहियों को, तस्वीरें
3 of 4
यमन में राष्ट्रपति हादी की सत्ता फिर से बहाल करने के लिए सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना हूती विद्रोहियों और उसकी सहायक सेनाओं पर बीते 26 मार्च से ही हवाई हमले कर रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से छिड़ी भीषण लड़ाई में दर्जनों लड़ाके और आम नागरिक मारे जा चुके हैं। राष्ट्रपति हादी रियाद से ही ‘ऑपरेशन गोल्डेन ऐरो’ अभियान के तहत हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ हमले की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए कैसे यमन में सेना ने खदेड़ा विद्रोहियों को, तस्वीरें
4 of 4
संयुक्त राष्ट्र ने यमन में शुक्रवार से मानवीय आधार पर युद्धविराम की घोषणा की थी लेकिन कुछ ही समय बाद युद्धविराम टूट गया और दोनों पक्षों में भीषण लड़ाई शुरू हो गई। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पिछले पंद्रह हफ्तों में यमन में चल रही इस लड़ाई में कम से कम 3200 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें आधे से ज़्यादा आम नागरिक हैं। इसके अलावा दस लाख से भी ज़्यादा लोग यमन छोड़ चुके हैं और यमन की दो तिहाई जनसंख्या को इस समय मानवीय सहायता की सख़्त ज़रूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।