{"_id":"29ddd23579734d9dbc147b12151057c8","slug":"10-uniqe-pictures-of-atlantic-ocean","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 रोमांचक तस्वीरें: कितनी मेहनत के बाद ली गई होगी ये तस्वीरें","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
10 रोमांचक तस्वीरें: कितनी मेहनत के बाद ली गई होगी ये तस्वीरें
Fri, 14 Aug 2015 08:50 AM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
10 रोमांचक तस्वीरें: कितनी मेहनत के बाद ली गई होगी ये तस्वीरें
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फोटो क्रेडिट- डेव मदरशॉ
अटलांटिक महासागर पृथ्वी की 20 फ़ीसदी सतह पर फैला हुआ है और प्रशांत महासागर के बाद दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा महासागर है। पृथ्वी पर उत्तरी ध्रुव में आर्कटिक से लेकर दक्षिण अमरीका, यूरोप और अफ़्रीका तक फैले इस सागर के ज्वालामुखियों, जीव-जंतुओं और समुद्रतट की दुनिया बहुत रहस्यमयी है। बीबीसी और नेशनल ज्योग्राफिक की संयुक्त सीरीज़ 'अटलांटिक-द वाइल्डेस्ट ओशन ऑन अर्थ' बनाने के दौरान इसके निर्माताओं ने इस महासागर की विविधरंगी दुनिया की कुछ तस्वीरें भी लीं।
पूरी रिपोर्ट-मिशेल डगलस/बीबीसी अर्थ
10 रोमांचक तस्वीरें: कितनी मेहनत के बाद ली गई होगी ये तस्वीरें
2 of 10
फोटो क्रेडिट-टेड गिफ्रोड्स
अटलांटिक महासागर में तीन मीटर चौड़ी मोबुला और बाराकुडा मच्छलियां पोषणयुक्त पानी में अपने भोजन की तलाश में 1000 मीटर (3280 फ़ीट) नीचे तक पहुंच जाती हैं। ऊपर की तस्वीर अजोर्ज़ टापुओं के पास समुद्र के नीचे पर्वतों के उपरी हिस्से की है। समुद्र के नीचे पर्वतों की मौजूदगी समुद्र जीवों के जीवन के लिए बेहद जरूरी है। इस विशाल महासागर को रहस्यमयी माना जाता है इसके पानी के शानदार प्रवाह, नाटकीय अंडरवाटर ज्वालामुखियों और वन्य जीवों के विविधरंगी संसार के कारण। अटलांटिक महासागर की कुछ वनस्पतियां खुद से चमकती हैं क्योंकि यहां तो सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती है। उपर की तस्वीर में इन वनस्पतियों के रंग को देखिए, अल्ट्रावायलेट रंग की चमक बिलकुल प्राकृतिक है।
10 रोमांचक तस्वीरें: कितनी मेहनत के बाद ली गई होगी ये तस्वीरें
3 of 10
फोटो क्रेडिट- कोरीन कैविलएर
टारपोन नाम की यह समुद्री मछली अपने शिकार पर तूफ़ानी गति से हमला करती है। शिकार पर यह करीब 64 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हमला करती है। यह बड़े आकार की मछली है। इसकी लंबाई अमूमन पर 2.5 मीटर की होती है। नार्दन लाइट्स की इस तस्वीर को देख कर चौंकिए नहीं। यह अटलांटिक महासागर में नहीं देखी जा सकती है। उत्तरी ध्रुव के आसमान में ही यह नज़र आती है। दरअसल विद्युतीय आवेशित कणों के पृथ्वी के वायुमंडल और चुम्बकीय क्षेत्र में आने पर होने वाली टक्कर से यह रोशनी पैदा होती है। बहरहाल, यह तस्वीर आकर्टिक नॉर्वे से ली गई है जो अटलांटिक महासागर से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 रोमांचक तस्वीरें: कितनी मेहनत के बाद ली गई होगी ये तस्वीरें
4 of 10
फोटो क्रेडिट- डेव मदरशॉ
'अटलांटिक-द वाइल्डेस्ट ओशन ऑन अर्थ' कार्यक्रम बनाने में शामिल कैमरामैन रोजर होरोक्स ने एजोरेक्स द्वीप पर ख़तरनाक व्हेल को कुछ इस अंदाज़ में अपने कैमरे में क़ैद किया। व्हेल सिलिंडर वाले आकार के होने और शानदार तैराक होने के चलते अटलांटिक महासागर के विशाल दायरे तक सफ़र कर लेती हैं।
विज्ञापन
10 रोमांचक तस्वीरें: कितनी मेहनत के बाद ली गई होगी ये तस्वीरें
5 of 10
फोटो क्रेडिट- डेव मदरशॉ
'अटलांटिक-द वाइल्डेस्ट ओशन ऑन अर्थ' कार्यक्रम बनाने में शामिल कैमरामैन रोजर होरोक्स ने एजोरेक्स द्वीप पर ख़तरनाक व्हेल को कुछ इस अंदाज़ में अपने कैमरे में क़ैद किया। व्हेल सिलिंडर वाले आकार के होने और शानदार तैराक होने के चलते अटलांटिक महासागर के विशाल दायरे तक सफ़र कर लेती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।