ये हैं रोज के वो 10 काम, जो रोमांस को कर देंगे और जवान
प्यार और रोमांस उतना ही जरूरी है जितना जीने के लिए भोजन। इसलिए रोमांस को जवां रखने के लिए ये दस बातें जरूर सीखें।
ये हैं रोज के वो 10 काम, जो रोमांस को कर देंगे और जवान
एक छोटी सी बात खुशी और गम दोनों की वजह बन सकती है। इसीलिए छोटी-छोटी बातें भी जिंदगी में बड़े मायने रखती हैं। अगर आप ये सोचकर अपने पार्टनर को समय नहीं पा रहे हैं कि लंबी बात करनी हैं तो इससे बचें और जब भी मौका मिले छोटी ही सही कन्वर्सेशन ऑन रखें। इससे आप दोनों और करीब आएंगे।
ये हैं रोज के वो 10 काम, जो रोमांस को कर देंगे और जवान
अपने साथी के साथ ड्राइव पर जाने का ख्याल ही कितना रोमांटिक है। इसलिए कभी-कभी लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाएं। मूवी देखें या कहीं और घूमें। कोशिश ये करें कि सुबह की वॉक और शाम का डिनर भी साथ हो। इससे दोनों तरोताजा तो रहेंगे ही, आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
ये हैं रोज के वो 10 काम, जो रोमांस को कर देंगे और जवान
प्यार को जवां रखने के लिए (I Love You) ये तीन जादुई शब्द बोलने से न कतराएं। जब भी मौका मिले अपने साथी से प्यार का इजहार करें। इससे आपकी बीच नजदीकियां और पनपेंगी।
ये हैं रोज के वो 10 काम, जो रोमांस को कर देंगे और जवान
ये ठीक है कि जिंदगी में गंभीर होना पड़ता है। लेकिन हर समय गंभीर रहने से आप रुखड़ लग सकते हैं। इसलिए कभी-कभार जोक्स बनाने और ठहाका लगाकर हंसने की कोशिश करें। हंसना एक प्रकार का व्यायाम भी है। जीवन मजे से चलता रहेगा।