बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या
दिनभर की थकान के बाद आप तो खुशी खुशी बिस्तर पर सोने जा रहे हैं लेकिन यह
नींद है कि आने का नाम ही नहीं ले रही। इसकी कुछ ऐसी भी वजहें हो सकती हैं
जिनके बार में आपने सोचा भी नहीं होगा। कहीं आप ये गलतियां तो नहीं कर रहे।
बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या
बिस्तर पर सोने के लिए लेट तो गए हैं लेकिन अगर साथ में स्मार्टफोन या
लैपटॉप, आईपैड पर काम जारी है तो याद रखिए आपको जल्द नींद नहीं आ पाएगी।
कंप्यूटर, फोन, टैबलेट जैसे उपकरणों से जो नीली लाइट निकलती है वह शरीर में
उस हॉर्मोन को नहीं बनने देती जो नींद पैदा करता है। (सोर्स- हेल्थ.कॉम)
बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या
अगर आप ऑफिस से कोई जरूरी काम घर लाए हैं या पढ़ाई लिखाई करनी है तो याद
रहे सोने के समय और यह काम करने के समय में कम से कम 30 मिनट का अंतर
रहे वरना सोते समय भी दिमाग उसी काम में उलझा रहता है और अच्छी नींद नहीं
आती। ऐसे ही कोई ईमेल भी चेक न करें क्योंकि उसमें आपको परेशान करने वाली
बात भी लिखी हो सकती है।
बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या
अगर आप सोने से पहले कोई दवा रोजाना ले रहे हैं और नींद न आने की भी समस्या
है तो अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या आपको नींद न आने का कारण यह दवा हो
सकती है। कुछ दवाएं होती हैं जो दिमाग को उलझा कर रखती हैं या पेट में हलचल
पैदा कर देती हैं। जाहिर है ऐसे में आप सो नहीं पाएंगे।
बिस्तर पर जाने से पहले बिल्कुल न करें ये गलतियां, जानिए क्या
ज्यादातर माना जाता है कि सोने से पहले कसरत कर लेने से नींद भाग जाती है।
ऐसा होता भी है अगर बहुत ज्यादा या बहुत ताकत वाली कसरत कर ली जाए। लेकिन
थोड़ी बहुत कसरत करने से नींद अच्छी आती है।