स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
जानते हैं आपके सोने के तरीके भी आपके बारे में कई राज खोलते हैं। वैसे तो सोते वक्त कुछ ध्यान नहीं रहता लेकिन सोने की हर एक खास मुद्रा अपने आप में कुछ कहती है। जान लीजिए, आपके सोने की मुद्रा आपके बारे में क्या बताती है।
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
फीटल मुद्रा यानि जैसे गर्भ में बच्चा सोता है वैसे सोना। इसमें एक तरफ करवट लेकर अपने पैरों को सीने के पास तक मोड़ लेते हैं। माना जाता है कि ऐसे सिकुड़ कर सोने वाले लोग बाहर से सख्त लेकिन मन से शर्मीले और मुलायम होते हैं।
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
सोल्जर यानि सैनिक की तरह सोना। इसमें लोग पीठ के बल बिलकुल सीधा सोते हैं जैसे कि तस्वीर में। ये लोग खुद को बहुत गंभीरता से लेते हैं और इनकी हर चीज तय रहती है। ये खुद से भी बहुत अपेक्षाएं रखते हैं।
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
फ्रीफॉल। इसमें लोग पेट के बल और सिर को किसी एक तरफ घुमा कर सोते हैं। इनके हाथ इनकी तकिया के नीचे या उसके आसपास ही रहते हैं। ऐसे लोग बहुत खुले और स्वतंत्र किस्म के होते हैं। ये मिलनसार होते हैं लेकिन कई बार ढीठ भी बन जाते हैं। ये बाहर से तो खुश दिखते हैं लेकिन अंदर से थोड़े चिंतित और परेशान रहते हैं।
स्लीपिंग पोजिशन से जानिए, कौन है जिंदादिल और कौन शक्की मिजाज
यर्नर यानि कोई इच्छा रखने वाला। यर्नर मुद्रा में सोना मतलब एक तरफ करवट लेकर अपने हाथों को सामने की तरफ फैला कर सोना। ऐसे लोग दूसरों से मेलजोल तो बढ़ाते हैं लेकिन शक्की मिजाज के भी होते हैं। ये स्वार्थी भी माने जाते हैं और फैसला लेने में वक्त लगाते हैं।