औरत ही नहीं मर्दों को भी होती है 'माहवारी', जानिए इसके लक्षण
औरतों की माहवारी पर आपने बहुत पढ़ा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मर्द भी इस समस्या से गुजरते हैं।
औरत ही नहीं मर्दों को भी होती है 'माहवारी', जानिए इसके लक्षण
एक सर्वे से यह सामने आया है कि चार में से एक मर्द को हर महीने माहवारी होती। फर्क इतना है कि इसमें रक्तस्राव नहीं होता बल्कि दूसरे लक्षण सामने आते हैं।
औरत ही नहीं मर्दों को भी होती है 'माहवारी', जानिए इसके लक्षण
डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक सर्वे की रिपोर्ट कहती है कि इसके लक्षण वैसे ही होते हैं जैसे कि औरतों में। यानी मर्दों को भी पेट में ऐंठन होती है, जल्दी जल्दी थकान महसूस होती है, वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और उन्हें भी अलग अलग तरह की चीजें खाने की चाहत बढ़ जाती है जिसे क्रेविंग कहते हैं।
औरत ही नहीं मर्दों को भी होती है 'माहवारी', जानिए इसके लक्षण
इससे गुजरने वाले मर्दों की महिला साथियों में से दो तिहाई महिलाओं ने यह माना भी उनके पार्टनर के साथ यह सब होता है और पुरुष माहवारी जैसी चीज सच में होती है। जबकि उनमें से कुछ ने कहा कि उनके साथी का इस दौरान उनसे भी ज्यादा बुरा हाल हो जाता है।
औरत ही नहीं मर्दों को भी होती है 'माहवारी', जानिए इसके लक्षण
वाउचरक्लाउड.को.यूके ने 2412 लोगों पर यह सर्वे किया जिनमें से आधे मर्द थे। ये लोग 12 महीनों से ज्यादा तक रिलेशनशिप में रहे हैं। उनमें से 26 प्रतिशत मर्दों में ये सारे लक्षण पाए गए।