आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
आलू सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी है। लेकिन क्या आपको पता है कि आलू त्वचा को निखारने में रामबाण साबित हो सकता है।
ये टिप्स beautyhealthtips.in के आधार पर दी जा रही हैं।
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
ताजे आलू लीजिए और उन्हें छीलकर जूस बना लीजिए। छलनी से इसे छान लीजिए। अब एक बड़ा चम्मच आलू का रस लीजिए इसमें दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाइए। अब इसे दस से पंद्रह मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखिए। अब ठंडे पानी से चेहरे को धोएं। इससे चेहरे के दाग मिट जाते हैं और आपका चेहरा दमक उठता है।
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
एक चम्मच नींबू का रस लेकर आलू का पेस्ट बना लीजिए और चेहरे पर लगाइए। पंद्रह मिनट बाद चेहरे को धो लीजिए। ये नैचुरल फेशियल ब्लीच का काम करता है। इससे डार्क स्किन कॉम्प्लेक्शन दूर होता है।
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
एक महीने रोजाना चेहरे पर दस मिनट तक आलू का पेस्ट लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
आलू का ऐसा इस्तेमाल बनाकर रखेगा आपकी त्वचा जवां
धूप से मुरझाए चेहरे को भी आलू से राहत मिलती है। आलू के स्लाइस को पांच मिनट तक तेहरे पर हल्के-हल्के रगड़िए फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। धूप से मुरझाया चेहरा खिल उठेगा।