ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
सर्दियां आते ही रूसी की समस्या आम हो जाती है। इसलिए इससे पहले कि रूसी की समस्या घर कर ले, कर डालिए ये घरेलू उपाय, रूसी हो जाएगी छू मंतर।
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
शायद ही ऐसा कोई हो जो सर्दियों में रूसी की समस्या से दो चार न होता हो। इसके कई कारण हैं। लेकिन स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन इसकी एक बड़ी वजह है। हालांकि बाजार में इसके उपचार के लिए कई प्रोडक्ट मौजूद हैं लेकिन ये घरेलू उपाय आसानी से डैंड्रफ की समस्या से निजात दिला सकते हैं।
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
रूसी से छुटकारे के लिए नीम से बने पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चौथाई कप नीम का जूस, नारियल दूध और चुकंदर जूस को लें और इन्हें अच्छे से मिला लें। अब इसमें एक चम्मच नारियल तेल डालें। अब इस पैक को स्कैल्प पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद हर्बल शैंपू से धो लें।
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
हमारी किचन में मौजूद मेथी एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल होती है। मेथी की मदद से आप डैंड्रफ से बच सकते हैं। दो चम्मच मेथी को रातभर भिगोएं और सुबह पीस लें। इसमें एप्पल साइडर वेनेगर मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू से धोएं।
ये उपाय नहीं होने देंगे सर्दियों में रूसी, जानिए क्या
आप घर में अगर केक बनाती हैं तो बेकिंग सोडा तो होगा ही। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले बालों को हल्के गर्म पानी से धोएं। बेकिंग सोडा और कुछ बूंद पानी का एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से स्कैल्प की कुछ देर तक मसाज करें। फिर सादा पानी से बालों को धो लें। बेकिंग सोडा मृत कोशिकाएं हटाने में मदद करता है।