{"_id":"3076a9ce7518545a1eabd2e1ca64044e","slug":"go-for-workation-its-a-new-trend-in-your-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑफिस का काम करने का आया नया तरीका, काम के साथ मजे भी","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
ऑफिस का काम करने का आया नया तरीका, काम के साथ मजे भी
Thu, 15 Oct 2015 12:44 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस का काम करने का आया नया तरीका, काम के साथ मजे भी
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छुट्टियों पर अगर आप ऑफिस का काम लेकर जातें हैं तो आपके लिए है ये खबर। अगर आप उन लोगों में से हैं जो छुट्टी होने पर भी परेशान रहते हैं कि कहीं आपकी गैरमौजूदगी में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से ना निकल जाए। साथ ही खुद को रोक भी नहीं पाते हैं किसी लम्बी वेकेशन पर परिवार के साथ समय बिताने के लिए।
ऑफिस का काम करने का आया नया तरीका, काम के साथ मजे भी
2 of 6
तो आपको चाहिए 'वर्केशन'। क्या है ये वर्केशन। 'वर्केशन' बना है 'वर्क' और 'वेकेशन' से। यानि छुट्टियां मनाने के साथ-साथ काम किया जाए। जिससे काम का भी नुकसान ना हो और मजे भी किए जा सकें।
ऑफिस का काम करने का आया नया तरीका, काम के साथ मजे भी
3 of 6
इससे एक फायदा है कि आप काम से दूर होने की वजह से होने वाले तनाव से दूर रहेंगे साथ ही काम के दबाव से दूर आराम भी कर सकेंगे। वैसे खासकर तो वर्केशन एक खास प्रकार के काम में ही संभव है। ऐसा काम जो चलते-फिरते किया जा सके। जो ज्यादातर किसी क्रियेटिव काम के साथ ही संभव है। जैसे डिजाइनिंग, कॉपीराइटिंग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस का काम करने का आया नया तरीका, काम के साथ मजे भी
4 of 6
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कर्मचारियों का कार्यक्षमता बढ़ जाती हैं अगर वो अपने रोजाना के कार्यक्षेत्र से दूर रहकर काम करें। इसके साथ ही अगर वो ये काम अपनी छुट्टियों पर परिवार के बीच मस्ती करते हुए करें तो और भी बेहतर तरीके से उसे कर पाएंगे। इसतरह से वो खुद को तरोताजा रख पाएंगे साथ ही काम के छूट जाने के तनाव से भी खुद को दूर रख पाएंगे।
विज्ञापन
ऑफिस का काम करने का आया नया तरीका, काम के साथ मजे भी
5 of 6
लेकिन कई बार ये तरीका ठीक नहीं होता। कई जगहों पर अगर काम से सही समय और सही ढंग से करने के लिए काफी समय चाहिए होता है जोकि वर्केशन में संभव नहीं है। और ये भी गलत होगा कि छुट्टियों की समय आप अपने परिवार को पूरा समय देने के बजाए उनके साथ आधा-अधूरा समय बिताएं। तो भी नाइंसाफी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।