लंबे समय तक रहना है जवान तो इन चीजों को करें खाने में शामिल
अगर आप भी चाहते हैं लम्बे समय तक जवान रहना तो इन चीजों को खाएं और दिखे खूबसूरत और जवां ताउम्र।
लंबे समय तक रहना है जवान तो इन चीजों को करें खाने में शामिल
चॉकलेट को यूं ही रोमांस की चाबी नहीं कहा जाता। चॉकलेट में शामिल एंटी ऑक्सिडेंट त्वचा को जवान रखते हैं और चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़तीं। लंबे समय तक जवान रहना हैं तो गहरे रंग की चॉकलेट खाएं।
लंबे समय तक रहना है जवान तो इन चीजों को करें खाने में शामिल
कीवी फल हालांकि महंगे आते हैं लेकिन इनमें शामिल एंटी एजिंग तत्व इन्हें खास बनाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी ऑक्सिडेंट बढ़ती उम्र को रोक देते हैं।
लंबे समय तक रहना है जवान तो इन चीजों को करें खाने में शामिल
ऑलिव यानी जैतून में प्राकृतिक रूप से विटामिन ई काफी मात्रा में होता है। ये शरीर की त्वचा को ढीला नहीं होने देता। इसके अलावा इसमें भी एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इस तेल को शरीर पर लगाइए या इससे बना खाना खाइए, ये दोनों तरह से फायदा देगा।
लंबे समय तक रहना है जवान तो इन चीजों को करें खाने में शामिल
यूं तो कद्दू बेस्वाद है और लोग इसे खाने से बचते हैं लेकिन अगर जान जाएंगे कि कददू में विटामिन ए, सी और ई के साथ बीटा कैरोटीन होता है जो झुर्रियों को बनने से रोकता है तो आप भी रोज कद्दू खाना चाहेंगे।