कौन से ड्राई फ्रूट के आखिर क्या-क्या हैं फायदे, जानिए यहां
सेहत बनाने का सीजन यानी सर्दियों का मौसम दस्तक दे रहा है। इसलिए अपने खान-पान में शामिल कीजिए ये ड्राई फ्रूट्स और देखिए चमत्कार।
कौन से ड्राई फ्रूट के आखिर क्या-क्या हैं फायदे, जानिए यहां
बादाम में मौजूद विटामिन B1, आयरन, फासफोरस और कॉपर के तत्व शरीर में नई रक्त कणिकाओं को बनाने में मदद करते हैं। बादाम हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। त्वचा और खासकर मुंहासों से बचाने में बादाम बड़ी भूमिका निभाता है। याद्दाश्त बढ़ाने में बादाम बड़ी भूमिका निभाता है।
कौन से ड्राई फ्रूट के आखिर क्या-क्या हैं फायदे, जानिए यहां
यौन दुर्बलता की समस्या के लिये रोजाना किशमिश खाएं क्योंकि यह कामेच्छा को बढ़ाती है। इसके अलावा अगर आपको पेट की ऐंटन-मरोड़, कब्ज या पेट दर्द की शिकायत है तो किशमिश का नियमित सेवन आपको इन बीमारियों में लाभ देगा।
कौन से ड्राई फ्रूट के आखिर क्या-क्या हैं फायदे, जानिए यहां
अखरोट एक मात्र ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसमें शरीर के लिए बहुत जरूरी ओमेगा3 फैटी एसिड होता है जो दिल की बीमारियों से लड़ने में काफी मददगार होता है। अखरोट के सेवन से शरीर का वजन घटाने में मदद मिलती है।
कौन से ड्राई फ्रूट के आखिर क्या-क्या हैं फायदे, जानिए यहां
काजू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर और मोनो सैचुरेटड फैट होता है जो कि दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसमें बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। काजू में मौजूद मेग्नीशियम हड्डियों को मजबूत करता है। बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों में भी काजू काम आता है।