एक प्यार भरी झप्पी के इतने सारे हैं जादुई फायदे
शोध बताते हैं कि प्यार भरी झप्पी कई तरह के रोग, तनाव, अकेलापन, अवसाद और चिंता को दूर करती है।
एक प्यार भरी झप्पी के इतने सारे हैं जादुई फायदे
प्यार भरी एक झप्पी जादू सा असर करती है। आज हग डे है तो अपने किसी चहेते को गले लगाने का मौका ना चूकें। ये ना सिर्फ आपने प्रेमी या प्रेमिका के लिए सहेजकर रखे बल्कि किसी खास दोस्त या अपने परिवार के सदस्यों को भी झप्पी दें आज और हो जाए स्वस्थ।
एक प्यार भरी झप्पी के इतने सारे हैं जादुई फायदे
प्यार से भरा ये स्पर्श दो लोगों के बीच एक आपसी लगाव तो बढ़ाता ही है साथ ही भरोसे और सुरक्षा की भावना भी विकसित करता है।
एक प्यार भरी झप्पी के इतने सारे हैं जादुई फायदे
एक झप्पी ऑक्सीटॉसिन के लेवल को बढा देती है जो अकेलेपन, अलगाव और गुस्से को झट से दूर करता है। बहुत देर तक किसी को गले लगाकर रखने से सिरोटोनिन बढ़ता है जो मूड को अच्छा करके खुशी का एहसास कराता है।
एक प्यार भरी झप्पी के इतने सारे हैं जादुई फायदे
झप्पी देने से आत्म सम्मान भी बढ़ता है। हर कोई खुद को चाहता है कि उसे ढेर सारा प्यार और केयर मिले। उसको हमेशा खास होने का एहसास कराया जाए।