फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी के बनारस से आई बड़ी खुशखबरी

Thu, 18 Jun 2015 02:09 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी के बनारस से आई बड़ी खुशखबरी

unemployed youth will get employment in varanasi

स्वरोजगार का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वह खुद की जलपोत गंगा में चलवा सकेंगे और माल ढुलाई कर मुनाफा कमा सकेंगे। आईडब्ल्यूएआई (इनलैंड वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया) ने हाल ही में एक प्रस्ताव बनाकर जहाजरानी मंत्रालय को भेजा है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी)

बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी के बनारस से आई बड़ी खुशखबरी

unemployed youth will get employment in varanasi

इसके तहत इच्छुक युवाओं को जलपोत की निर्धारित लागत की 70 प्रतिशत रकम बैंक से उपलब्ध कराई जाएगी, बाकी 30 प्रतिशत राशि खुद लगानी होगी। खास यह कि बैंक से मिलने वाले लोन के लिए आपको कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी। शुरुआत में 1300 से 2000 टन क्षमता के जलपोत गंगा में उतारने की तैयारी है।

बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी के बनारस से आई बड़ी खुशखबरी

unemployed youth will get employment in varanasi

ऐसे जलपोत के निर्माण पर कितनी लागत आएगी और उसकी डिजाइन क्या होगा, इस बारे में आईडब्ल्यूएआई की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। आईडब्ल्यूएआई के विशेषज्ञों के मुताबिक आईडब्ल्यूएआई अपने स्तर से दस जलपोत बनवा रहा है। तैयार होने के बाद उन्हें गंगा में उतारा जाएगा। ये जलपोत ‘मॉडल’ के तौर पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी के बनारस से आई बड़ी खुशखबरी

unemployed youth will get employment in varanasi

उसी आधार पर गंगा में अपनी जलपोत उतारने के इच्छुक छोटे उद्यमियों को डिजाइन और उनके निर्माण के लिए वर्कशाप उपलब्ध कराया जाएगा। छोटे उद्यमियों को जोड़कर जल परिवहन को सड़क और रेल परिवहन की तरह स्थापित करने की कोशिश है। छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए आईडब्ल्यूएआई की ओर से माल ढुलाई पर भी छूट दी जाएगी। उनके जलपोत की मेंटेनेंस के लिए वर्कशाप भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए मोदी के बनारस से आई बड़ी खुशखबरी

unemployed youth will get employment in varanasi

प्रधानमंत्री की बहुउद्देशीय योजना के तहत गंगा में इलाहाबाद से हल्दिया के बीच 1620 किलोमीटर जलमार्ग को विकसित किया जा रहा है। वाराणसी सहित बीच में पड़ने वाले प्रमुख स्थानों पर मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाए जा रहे हैं, जो सड़क और रेल रूट से जुड़े होंगे। टर्मिनल को माल ढुलाई और पर्यटन दोनों के लिहाज से तैयार किया जाएगा। वाराणसी के रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed