ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
आर्थिक हितों के चलते आज कोई भी जॉब आसान नहीं रह गई है। लेकिन ये बातें होने लगें तो समझ लें कि अब जॉब और बॉस बदलने का वक्त आ गया है।
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
लोगों को जल्दी-जल्दी जॉब से निकाला जाने लगे। हालात ऐसे हो जाएं कि आप खुद की जॉब सिक्यॉरिटी के बारे में दिनभर सोचने लगें। तो ज्यादा सोचिए मत, नई जॉब ढूढ़ना शुरू कर दीजिए।
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
आपको ये अहसास होने लगे कि आपका बॉस घमंडी है। उसे सामान्य तरीके से पेश आना नहीं आता। ऐसे बॉस को बदल लेने में ही भलाई। क्योंकि किसी भी संस्था के लिए उसके कर्मचारियों के लिए उनका बॉस ही सबसे बड़ा प्रेरणाश्रोत होता है।
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
अगर फील होने लगे कि आपकी नौकरी में फ्लैक्सिबिलिटी की गुंजाइश नहीं है। आपको लगने लगे कि लगातार नाइट शिफ्ट करने से आपकी सेहत और स्वभाव बदलने लगा है। आपको ये मलाल होने लगे कि आप दिन में अपने दोस्तों और करीबियों के साथ पार्टी वगैरह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो फिर नौकरी बदलने में ही भलाई है।
ये बातें होने लगें तो जॉब और बॉस बदल लेना चाहिए
अगर बॉस या अन्य सहकर्मियों के साथ आपकी बात-चीत नहीं होती। मसलन, कम्यूनिकेशन न के बराबर है तो ये चिंता का विषय है। इस कम्यूनिकेशन गैप की वजह से आपके आस-पास एक प्रकार का नकारात्मक माहौल बनता है, जो आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है। इसलिए ऐसी जगह काम करना पसंद करें जहां सभी के साथ आप हंस-बोल सकें।