PCS-2014 की मार्कशीट और कटऑफ में चौंकाने वाले नतीजे, आप भी देखिए
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2014 की मार्कशीट और कटऑफ जारी कर दी है। टॉपर तथा चयनितों की सूची में सबसे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी के बीच 165.94 अंक का अंतर है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
PCS-2014 की मार्कशीट और कटऑफ में चौंकाने वाले नतीजे, आप भी देखिए
टॉपर विवेक कुमार को 1204.38 अंक मिले हैं। वहीं सामान्य वर्ग के चयनितों की सूची में सबसे कम अंक पाकर कृषि सेवा के लिए चयनित अभ्यर्थी को 1038.44 अंक मिले हैं।
PCS-2014 की मार्कशीट और कटऑफ में चौंकाने वाले नतीजे, आप भी देखिए
हालांकि अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों की सूची में 975.10 अंक न्यूनतम है। मुख्य परीक्षा में सामान्य का कटऑफ 951.19, अनुसूचित जाति का 884.51, अनुसूचित जनजाति का 822.04 तथा ओबीसी का 937.32 अंक है।
PCS-2014 की मार्कशीट और कटऑफ में चौंकाने वाले नतीजे, आप भी देखिए
आयोग ने पीसीएस-2014 में 589 पदों के लिए 11 अगस्त को फाइनल रिजल्ट घोषित किया था। अब कटऑफ तथा मार्कशीट जारी कर दी है। प्रथम तीन पदों का कटऑफ देखें तो एसडीएम के 48 पदों के लिए अधिकतम प्रथम और आखिरी स्थान पर रहने वाले अभ्यर्थी के बीच 39.22 अंक का अंतर है। टॉपर को 1204.38 तथा आखिरी स्थान पर रहे अभ्यर्थी को 1165.16 अंक मिले हैं।
PCS-2014 की मार्कशीट और कटऑफ में चौंकाने वाले नतीजे, आप भी देखिए
इसी तरह से डिप्टी एसपी की मेरिट अधिकतम 1161.23 तथा न्यूनतम 1131.75 है। डिप्टी एसपी के 92 पद हैं। असिस्टेंट कमिश्नर की मेरिट 1156.34 से 1130.99 है। यानी, असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित कई अभ्यर्थियों ने मेरिट में होने के बावजूद डिप्टी एसपी का ऑप्शन नहीं भरा था।