यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 5,800 पुलिस आरक्षी (Police Constable) की भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए हैं। इसमें अनारक्षित के लिए 2,900 पद, ओबीसी के लिए 1,566 पद, एससी के लिए 1,218 पद और एसटी के लिए 116 पद आरक्षित हैं।
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200-20,200 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। ग्रेड पे के तहत 2,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
इन पदों पर केवल महिला उम्मीदवारों से आवदेन मंगाए गए हैं। सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त समकक्ष अर्हता होनी चाहिए। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है, जिन्हें उम्मीदवारों को पूरा करना अनिवार्य होगा।
यूपी पुलिस में 12वीं पास की सीधी भर्ती, 5800 पद
सभी पदों पर आवेदन करने की ऑनलाइन पद्धति लागू होगी। आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2016 से प्रारंभ होगी। आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद उम्मीदवार 'Candidate's Registration' पर क्लिक कर सभी जानकारी भरें। पंजीकरण करने के बाद रजिस्ट्रेशन स्लिप का प्रिंटआउट निकाल लें।