रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने 18,252 पदों के लिए फॉर्म जारी किए हैं।
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
जिन पदों पर भर्ती निकली है उनमें कॉमर्शियल अप्रेंटिस, ट्रैफिक अप्रेंटिस, इंक्वायरी कम रिजर्वेशन क्लर्क, गुड्स गार्ड, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाईपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाईपिस्ट के पद शामिल हैं। इन पदों में सामान्य वर्ग के लिए 9,247 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2,890 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1,627 पद और ओबीसी वर्ग के लिए 4,274 पद आरक्षित किए गए हैं।
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान स्वरूप 5,200 रुपये से 34,800 रुपये (पदों के अनुसार) प्रतिमाह दिए जाएंगे।
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है। अन्य योग्यता के तहत कुछ पदों पर हिंदी और अग्रेंजी का टाईपिंग का ज्ञान होना जरूरी है।
रेलवे में 18252 पद खाली, ऑनलाइन परीक्षा से भर्ती
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है।