कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भर्ती, शानदार सैलरी
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम, दिल्ली में 100 से भी ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती निकली है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भर्ती, शानदार सैलरी
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 9,300-34,800 रुपये एवं 4,200 रुपये का ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भर्ती, शानदार सैलरी
पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 10 नवंबर, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, जिसके तहत सरकारी/कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भर्ती, शानदार सैलरी
जिन पदों पर भर्ती निकली है उनमें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 96 एवं जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 58 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों का किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से सिविल या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा या डिग्री धारक होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अनुभव के तौर पर उम्मीदवारों के पास कम से कम 2 वर्ष का व्यवसायिक अनुभव भी होना आवश्यक है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम में भर्ती, शानदार सैलरी
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि महिलाओं समेत अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।