बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विद्युत वितरण कंपनी में बेहतरीन सैलरी पैकेज के साथ भर्ती निकली है।
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर के 97 रिक्त पर भर्ती निकली है। विज्ञापित पदों के तहत 30 पद सामान्य वर्ग, 10 पद अनुसूचित जाति, 48 पद अनुसूचित जनजाति, एवं 09 पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं।
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
इन पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान के रूप में 9,300 रुपये से 34,800 रुपये प्रतिमाह एवं ग्रेड पे 4,100 रुपये देने का प्रावधान है।
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना निर्धारित है। इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग डिग्री पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिजली कंपनी में नौकरी का मौका, सैलरी भी बढ़िया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और विधवा/ तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 1 सितंबर, 2015 के अनुसार की जाएगी।