10वीं पास की सीधी भर्ती, सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक नोट प्रेस में सुपरवाइजर के विभिन्न ट्रेडों के लिए फॉर्म जारी किए गए हैं।
10वीं पास की सीधी भर्ती, सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा
आवेदकों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित आवेदकों को वेतनमान के तहत 12,300 रुपये से 25,400 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
10वीं पास की सीधी भर्ती, सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को 05 वर्ष, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 03 वर्ष और निःशक्तजनों को 10 वर्ष तक की छूट दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
10वीं पास की सीधी भर्ती, सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शैक्षिक रूप से मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड में आईटीआई में (पूर्णकालिक) डिप्लोमा निर्धारित किया गया है। संबंधित ट्रेड में मान्यताप्राप्त संस्थानों से इंजीनियरिंग डिग्री धारक भी इन पदों पर आवेदन करने के पात्र हैं।
10वीं पास की सीधी भर्ती, सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा
उम्मीदवार विज्ञापित पदों पर सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए बैंक नोट प्रेस, देवास, मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।