यूपी: PCS छात्रों को नए साल का बड़ा तोहफा
सरकार ने तीन दिन पहले ही प्रतियोगियों को नए वर्ष का बड़ा तोहफा दे दिया। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
यूपी: PCS छात्रों को नए साल का बड़ा तोहफा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इस प्रस्ताव को शासन ने सोमवार को मंजूरी दे दी। आयोग को इस आशय का फैक्स मिला है। सीसैट में क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक पाने होंगे। यह व्यवस्था पीसीएस-2016 से ही लागू होगी।
यूपी: PCS छात्रों को नए साल का बड़ा तोहफा
सिविल सर्विसेज-2011 में सीसैट लागू करने के बाद पीसीएस में भी इसे लागू कर दिया गया लेकिन हिन्दी पट्टी के प्रतियोगियों की सफलता का ग्राफ गिरने की वजह से इसका विरोध शुरू हो गया।
यूपी: PCS छात्रों को नए साल का बड़ा तोहफा
राष्ट्रव्यापी आंदोलन तथा राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने सिविल सेवा-2015 में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया। यानी, मेरिट निर्धारण में सीसैट के अंक शामिल नहीं किए जाएंगे। सिर्फ सामान्य अध्ययन के पेपर के आधार पर मेरिट तय होगी। सीसैट में क्वालीफाइंग मार्क्स 33 फीसदी रखा गया। कई राज्यों में भी इसे लागू कर दिया गया।
यूपी: PCS छात्रों को नए साल का बड़ा तोहफा
इसी तर्ज पर यूपी-पीसीएस में भी सीसैट को क्वालीफाइंग करने की मांग को लेकर प्रतियोगी आंदोलनरत थे। प्रतियोगी दो अतिरिक्त मौका दिए जाने की भी मांग कर रहे थे। इस बाबत आयोग की ओर से सीसैट को क्वालीफाइंग करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।