महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
सेल्फी के इस दौर में फोटो खींचने और खिंचवाने का शौक किसे नहीं होगा! अगर आपके लिए ये काम शौक से भी बढ़कर है, तो इसे कॅरियर का बेहतरीन विकल्प भी बनाया जा सकता है। (रिपोर्ट: मिताली जैन, अमर उजाला, दिल्ली)
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
ट्रैवल फोटोग्राफी के क्षेत्र में ऐसे कई मौके हैं, जो आपका रोमांच से भरे इस कैरियर की दुनिया में स्वागत करते हैं, जरूरत है तो बस पैशन की। यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि एक फोटोग्राफर और ट्रैवल फोटोग्राफर के काम में काफी फर्क होता है। बतौर ट्रैवल फोटोग्राफर आपमें कल्चर, कस्टम और हिस्ट्री को नए-नए एंगल से देखने की समझ-बूझ होनी चाहिए।
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
नई-नई जगहों के सफर पर खूबसूरती और अनुभव की नायाब तस्वीरें उतारकर कोई भी व्यक्ति एक सफल ट्रैवल फोटोग्राफर बन सकता है। फैशन, वाइल्ड लाइफ, नेचर, पोर्ट्रेट, फिल्म, प्रोडक्ट, एडिटोरियल, ग्लैमर और माइक्रो फोटोग्राफी सहित कई स्पेशलाइजेशन इस फील्ड में उपलब्ध हैं।
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
एक प्रोफेशनल ट्रैवल फोटोग्राफर को अपने काम के लिए देश-विदेश में घूमना पड़ता है। ऐसे में उसे स्वयं को हर परिस्थिति में एडजस्ट करना आना चाहिए। इतना ही नहीं, विभिन्न भाषाओं और संस्कृति का ज्ञान उसके काम को आसान बनाता है। सिर्फ घुमक्कड़ प्रवृति का होना ही इस क्षेत्र में सफलता की गारंटी नहीं है। इसके लिए आप में धैर्य होना भी जरूरी है।
महज तस्वीरें खींचकर कमाइए लाखों रुपए, जानिए कैसे
अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए आपका क्रिएटिव होना भी जरूरी है, ताकि आप भीड़ में भी एक डिफरेंट एंगल से शॉट ले सकें। कभी-कभी ट्रैवल फोटोग्राफर का पूरा शेड्यूल काफी हेक्टिक होता है, इसलिए उसमें स्टेमिना और पेशेंस भी होनी चाहिए। साथ ही आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी होनी चाहिए, ताकि आप लोगों को अपनी बात समझा सकें और फोटो का परफेक्ट शॉट ले सकें।