{"_id":"0b7086a024fdc5690e38d1621bb6304a","slug":"visit-this-doomed-tourist-attractions-before-they-re-lost-forever","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
Wed, 22 Apr 2015 06:29 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
1 of 26
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है, उसका सबसे ज्यादा असर प्रकृति और पर्यावरण पर पड़ रहा है। कई ऐसी जगहें हैं जो लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। जानकारों के मुताबिक अगर इस ओर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियां इन खास जगहों का दीदार नहीं कर पाएंगी।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
2 of 26
ग्लेशियर नेशनल पार्क- 30 साल
ये है ग्लेशियर नेशनल पार्क जहां करीब 100 साल पहले, 150 ग्लेशियर मौजूद थे। लेकिन 2014 के आंकड़ों पर गौर करें तो महज 45 ही बचे हैं और अगर ऐसा ही हाल रहा तो 2045 तक ये भी पूरी तरह से पिघल जाएंगे।
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
3 of 26
ग्लेशियर नेशनल पार्क में अगर ऐसा ही रहा तो इसका सबसे ज्यादा असर इससे जुड़े प्लांट्स और जीव प्रजातियों पर होगा। जिनके लिए ठंडा पानी बेहद जरूरी है। इसके साथ-साथ ग्लेशियर पिघलने का असर इकोसिस्टम पर भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
4 of 26
मेडागास्कर- 35 साल
मेडागास्कर में पाई जाने वाले 80 फीसदी वनस्पति और जानवर धरती पर और कहीं नहीं पाए जाते हैं। लेकिन जिस तरह से पेड़ों और वनस्पतियों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, ये बेहद चिंता का विषय है। मेडागास्कर अकेला ऐसा द्वीप है जहां मूल जंगल का एक अंश अभी बचा हुआ है। लेकिन जैसे हालात हैं यहां पेड़-पौधे 35 साल के भीतर गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस: मरने से पहले देख लो दुनिया की ये खूबसूरत जगहें
5 of 26
वेनिस- 85 साल
प्रकृति के साथ किए जा रहे खेल का असर लुभावने से दिखने वाले वेनिस शहर पर भी धीरे-धीरे हो रहा है। जिस तरह से समुद्र का जल स्तर बढ़ रहा है इसका खामियाजा इस शहर को उठाना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।