फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब 4 हजार मछलियों को खाने वाले मगरमच्छ से भिड़े गांव वाले

Tue, 11 Aug 2015 11:35 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन

जब 4 हजार मछलियों को खाने वाले मगरमच्छ से भिड़े गांव वाले

Villagers caught dangerous crocodile in uttar pradesh

'पानी में रहकर मगर से बैर...?’ यह कहावत तो आपने सुनी होगी। लेकिन तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर-मुजफ्ता के लोगों ने पानी में ही मगरमच्छ से मुकाबला कर उसे धर दबोचा। गांव निवासी रौदास और जगदीश सिंह ने कुछ माह पहले काली नदी के पास मछली पालन के लिए तालाब खोदा था। इसमें 7 हजार मछलियां डालीं थीं, पर उनकी संख्या निरंतर घट रही थी। इसकी पड़ताल की तो सारा माजरा सामने आ गया।

भूपेंद्र चौधरी/अमर उजाला,अतरौली (अलीगढ़)।

जब 4 हजार मछलियों को खाने वाले मगरमच्छ से भिड़े गांव वाले

Villagers caught dangerous crocodile in uttar pradesh

सोमवार की सुबह करीब छह बजे एक मगरमच्छ काली नदी से तालाब में घुसा और मच्छलियों पर मुंह मारने लगा। यह नजारा देख जगदीश ने तत्काल गांव वालों को फोन कर वहां बुला लिया। इसके बाद छह घंटे तक जो हुआ वह आपके सामने है। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बिना जाल के ही मौके पर पहुंच गए। इस पर ग्रामीण खुद ही मगरमच्छ को पकड़ने में जुट गए। उन्होंने चारों ओर से मगरमच्छ को घेरा और लोहे का पतला जाल मगरमच्छ पर डाल दिया। इसके बाद लाठियों से प्रहार किए।

जब 4 हजार मछलियों को खाने वाले मगरमच्छ से भिड़े गांव वाले

Villagers caught dangerous crocodile in uttar pradesh

इंजन के जरिए तालाब का पानी निकाला गया और मौका पाकर ग्रामीणों ने मगरमच्छ के गले में तार से फंदा डाल दिया। ग्रामीणों ने पैर रखकर बमुश्किल मगरमच्छ को अपने काबू में किया। अंत में गांव वालों ने अंगोछे से मगरमच्छ का मुंह बांध दिया और उसे वन विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर राहुल चौधरी ने बताया कि गांव बढ़ारी की तरफ आबादी से दूर मगरमच्छ को काली नदी में छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब 4 हजार मछलियों को खाने वाले मगरमच्छ से भिड़े गांव वाले

Villagers caught dangerous crocodile in uttar pradesh

जगदीश ने बताया कि एक माह पहले उसकी 13 वर्षीय बेटी सीमा तालाब के किनारे बैठी थी। इसी दौरान वह तालाब में गिर गई। बेटी का आज तक कोई पता नहीं चल सका। आशंका है कि मगरमच्छ ने उसे निगल लिया होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed