PICS: उफ बड़ा डरावना है यूपी पुलिस का ये चेहरा
इस पर पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पीटा। इसमें एबीवीपी की प्रदेश सहमंत्री आयुषी श्रीमाली, छात्र नेता सनत मिश्रा, श्याम प्रकाश पांडेय समेत कई छात्रों को काफी चोट लगी है।
PICS: उफ बड़ा डरावना है यूपी पुलिस का ये चेहरा
इसके बाद भी छात्र नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्रों को पहले शहर में घुमाया। इसके बाद उन्हें चाका ले जाने लगे लेकिन वहां भी छात्रों के जमावड़े की सूचना पर छात्रों को पूरे यमुना पार में इधर से उधर हाईवे पर ही घुमाया जाता रहा।
PICS: उफ बड़ा डरावना है यूपी पुलिस का ये चेहरा
इसी के तहत छात्रों का चंद्रशेखर आजाद पार्क पर जमावड़ा हुआ। वहां से वे सभी जुलूस बनाकर आयोग जा रहे थे लेकिन पहले से मौजूद फोर्स ने हिन्दू हॉस्टल पर उन्हें रोक लिया। छात्र पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने जबरदस्ती करनी चाही तो छात्र और छात्रा वहीं सड़क पर बैठ गए।
PICS: उफ बड़ा डरावना है यूपी पुलिस का ये चेहरा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों और प्रतियोगियों को शनिवार को एक बार फिर पुलिस की लाठी का शिकार होना पड़ा जिसमें एक छात्रा सहित कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए । कोई महिला सिपाही न होने से छात्रा भी लाठीचार्ज का शिकार हुई।
PICS: उफ बड़ा डरावना है यूपी पुलिस का ये चेहरा
पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर निरस्त करने, आयोग के अध्यक्ष को हटाने तथा भर्तियों और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सोमवार से चंद्रशेखर आजाद पार्क में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने शनिवार को मार्च और आयोग दफ्तर के घेराव की घोषणा की थी।