ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की 'खासियत' है कि यहां गोली चलती है किसी की जान जाती है। बूथ कैपचिंरग होती है किसी का वोट लूट लिया जाता है। अधिकारियों की गाड़ियां तोड़ दी जाती है और परेशान होकर फिर पुलिस का लाठीचार्ज करना पड़ता है।
ब्यूरो/अमर उजाला/मैनपुरी/एटा/कासगंज/मथुरा/फीरोजाबाद/इलाहाबाद/अलीगढ़/बरेली/मुरादाबाद/मेरठ।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में छिटपुट हिंसा के बीच 60.87 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान मैनपुरी ब्लॉक के गांव अंजनी के बूथ नंबर 29, 30, 31 और करीमगंज के बूथ नंबर 23, 24, 25 में फायरिंग और पथराव हुआ। अंजनी में सीओ सिटी व एक दरोगा घायल हुए। वहीं, करहल ब्लॉक के गांव हाजीपुर के बूथ 167, 168 में फायरिंग और किरथुआ के बूथ 143, 144, 145, 146, 147 में दो पक्षों में पथराव हुआ। मैनपुरी ब्लॉक के नगला पारी में ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बदले जाने के कारण मतदान का बहिष्कार किया।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
एटा में 66.85 प्रतिशत मतदान हुआ। जलेसर ब्लॉक के नगला पृथ्वी बूथ पर जबरदस्ती वोट डालने से रोकने पर लोगों ने दरोगा से अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंची पीएसी ने लोगों को खदेड़ा। वहीं, ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर वोट डालने आ रहे लोगों के वाहन की पुलिस द्वारा हवा निकालने और टायर फाड़ने पर भड़के लोगों ने सकरौली बूथ के बाहर खड़ी सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. बीके सिंह की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे शीशे टूट गए। पत्थर लगने से कई लोगों के हल्की चोटें आई हैं।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
अवागढ़ और जलेसर थाने में पुलिस ने पूर्व एमएलसी व ब्लॉक प्रमुख सहित 24 से ज्यादा प्रत्याशियों को बिठाए रखा, जिससे वह मतदान करने से वंचित रह गए। दोपहर को बेरनी में क्षेत्र पंचायत सदस्य के मतों को लेकर कुशवाह व बघेल समाज में टकराव की नौबत आ गई। हवाई फायर भी हुआ।
ऐसे होता है यूपी में पंचायत चुनाव, देख लीजिए अनदेखी तस्वीरें
कासगंज में 64.93 प्रतिशत वोट पड़े। दिउरैया, भुजपुरा, विजौरा और नगला बंजारा बूथों पर दबंगों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की। दिउरैया में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। भुजपुरा और विजौरा में पथराव हुआ। पथराव के दौरान दो पुलिस कर्मी चुटैल हो गए। नगला बंजारा में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश हुई तो मतदान कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने मतदान केंद्र को बंद कर लिया और पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी।