फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर

Wed, 30 Dec 2015 03:02 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 03:02 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर

UP Chief Minister handed over offer letters to thousands of trained youth.

कौशल विकास मिशन के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक हजार प्रशिक्षणार्थियों को ताज नेचर वॉक में हुए कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें से 27 युवाओं को मंच पर भी बुलाया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पांच संस्थानों के साथ एमओयू (मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिग) पर हस्ताक्षर किए। कौशल विकास मिशन पर आधारित कैलेंडर का भी विमोचन मुख्यमंत्री व मंचासीन नेताओं ने किया। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)

तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर

UP Chief Minister handed over offer letters to thousands of trained youth.

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत मुख्यमंत्री ने ताज नेचर वॉक में मनीष, गिरीश, पूनम, पिंकी, फिरदौस जहां, निधि आदि 27 युवाओं को मंच पर बुलाकर नियुक्ति पत्र दिए। बाकी को अन्य अधिकारियों ने वितरित किए। सीएम ने युवाओं से उनकी सेवायोजक कंपनियों और वहं उनके काम के बारे में जानकारी भी ली।

तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर

UP Chief Minister handed over offer letters to thousands of trained youth.

मुख्यमंत्री ने टेक महिंद्रा, ओला कैब, जनक हेल्थकेयर, सिलेक्ट जॉब्स और जावेद हबीब एकेडमी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। आगरा की आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट चैंबर (एफमेक) और यूपी टूरिज्म से  एमओयू पहले ही हो चुका है। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर को भी मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाया और उनसे ट्रेनिंग व प्लेसमेंट के संबंध में बात की। इस मौके पर कौशल विकास पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। मिशन में अब तक 17 सेक्टरों ने स्किल काउंसिल के साथ अनुबंध किया है। इसमें ब्यूटी एंड वेलनेस, एकाउंट्स, फिजिकल एजूकेशन, स्पोर्टस आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर

UP Chief Minister handed over offer letters to thousands of trained youth.

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा ऊर्जा बचाओ के संदेश के साथ बांटे जा रहे एलईडी बल्ब योजना का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया। निगम के एमडी प्रभु नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक 50 लाख एलईडी बल्ब बांटे जा चुके हैं। लक्ष्य एक करोड़ बल्ब वितरण का है। देश में सबसे सस्ता (7 वॉट का 80 रुपये में) एलईडी बल्ब उत्तर प्रदेश में ही दिया जा रहा है।

विज्ञापन

तस्वीरें: हजारों ट्रेंड युवाओं को सीएम अखिलेश ने सौंपे ऑफर लेटर

UP Chief Minister handed over offer letters to thousands of trained youth.

शैक्षणिक वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली विभिन्न बोर्ड की 100 मेधावी छात्राओं को मंगलवार को ताज नेचर वाक में कन्या विद्याधन योजना के तहत 30-30 हजार रुपये का चेक दिया गया। 17 छात्राओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों से चेक प्राप्त किया। इनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed