ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार
हाल ही में ऐसी भी खबर आई थी रूस ने
रक्का शहर में आईएस के खिलाफ रासायनिक हथियारों से हमला किया था। तो आइए
जानते हैं कितने देशों के पास हैं रायायनिक हथियार और कितने हैं ये खतरनाक।
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार
सफेद फॉस्फोरस- इस रासायनिक हथियार का प्रयोग हाल ही में रूस ने सीरिया के रक्का शहर में किया जिसके बाद उसकी कड़ी आलोचना की गई। इस रासायनिक हथियार का प्रभाव इतना खतरनाकर है कि यह इंसान के हड्डियों तक को गला देता है। इतना ही नहीं अगर यह त्वचा पर गिर जाए तो उसे पूरी तरह से झुलसा देता है।
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार
रासायनिक हथियार दरअसल ऐसे विषैले और खतरनाक रसायनों
को कहा जाता है जो किसी व्यक्ति की मौत, घायल, जलाना, तंत्रिका तंत्र को
नष्ट करना, कोशिकाओं को क्षति पहुंचाना, खून में घुल जाना या फिर श्वसन
तंत्र को प्रभावित करता है। इनमें कई तरह के खतरनाक रसायन शामिल हैं।
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार
वीएक्स का प्रभाव- इसके असर से प्रभावित इंसान के सीने में कसाव महसूस होता है और हृदय गति रुकने की वजह से इंसान की मौत हो सकती है। इस रासायन के थोड़े से कण भी अगर इंसान के शरीर पर पड़ जाए तो यह उसके लिए भयानक साबित हो सकता है।
ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार
सैरीन-सितंबर 2013 में एक ऐसे रासायनिक हथियार का इस्तेमाल किया गया जिसका ने नाम ' सैरीन' है। इस रासायनिक हथियार का प्रयोग रॉकेट के जरिए सीरिया के कुछ इलाकों में किया गया। इस रसायन को जीबी नाम से भी जाना जाता है। यह इतना खतरनाक रसायन है कि अगर इसकी एक बूंद भी किसी इंसान के सिर पर गिर जाए तो उसकी मौत पक्की है।