फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोरों ने कुकर्म के बाद छात्र को मार डाला, भीड़ ने किया बवाल

Sun, 07 Feb 2016 02:45 AM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन

किशोरों ने कुकर्म के बाद छात्र को मार डाला, भीड़ ने किया बवाल

teenager boys killed 12 year old child
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर के खतौली में एक किशोर ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र को कुकर्म करने के बाद ईंटों से कुचलकर बेरहमी से मार डाला। हत्थे चढ़े आरोपी की निशानदेही पर शुगर मिल गोदाम परिसर से लाश बरामद हुई। ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फनगर,खतौली।


किशोरों ने कुकर्म के बाद छात्र को मार डाला, भीड़ ने किया बवाल

teenager boys killed 12 year old child

शव मिलते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। जाम खुलवाने के प्रयास में भीड़ की पुलिस के साथ जमकर नोंकझोंक हुई। एडीएम और एसपी सिटी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाकी हत्यारों को गिरफ्तार करने, आरोपियों पर रासुका लगाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

किशोरों ने कुकर्म के बाद छात्र को मार डाला, भीड़ ने किया बवाल

teenager boys killed 12 year old child

मोहल्ला शिवपुरी निवासी ओमप्रकाश प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र आशु कक्षा छह में पढ़ता था। शुक्रवार को आशु रेलवे लाइन के पास खेल रहा था। शाम पांच बजे वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मोहल्ले के कुछ लोगों ने आशु को मोहल्ला सद्दीकनगर आलू मिल निवासी 15 वर्षीय इब्राहिम पुत्र इरफान के साथ स्टेशन पर देखा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे लोगों ने इब्राहिम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इब्राहिम ने नशे की गोलियां खा रखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों ने कुकर्म के बाद छात्र को मार डाला, भीड़ ने किया बवाल

teenager boys killed 12 year old child

पुलिस ने पिता की ओर से रात में ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर इब्राहिम से पूछताछ शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह छात्र के परिजनों के साथ भारी तादाद में लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। लोगों ने छात्र की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। भीड़ द्वारा हंगामा करने पर पुलिस ने फिर से इब्राहिम से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ आशु को बहलाकर रेलवे स्टेशन के पास स्थित शुगर मिल गोदाम में ले गया, जहां पर उसने दोस्तों के साथ मिलकर उससे कुकर्म किया। छात्र के घर बताने के डर से गले में फंदा लगा कर उसके सिर को ईंटों से कुचलकर हत्या कर डाली।

विज्ञापन

किशोरों ने कुकर्म के बाद छात्र को मार डाला, भीड़ ने किया बवाल

teenager boys killed 12 year old child

पुलिस ने इब्राहिम की निशानदेही पर शव को मिल गोदाम परिसर की झाड़ियों से बरामद किया। छात्र की हत्या की खबर मिलने पर लोग भड़क गए। गुस्साई भीड़ ने थाने के सामने जाम लगा दिया। भीड़ ने सड़क किनारे लगी नगर पालिका की इंटरलॉकिंग ईंटों को सड़क पर डालकर वाहन रोकने शुरू कर दिए। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो भीड़ की पुलिस से नोकझोंक हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed