फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवाल सुनते ही गुस्से में नीरू बोली, 'देवी हूं मैं, ज्यादा सवाल न करो'

Tue, 29 Sep 2015 04:19 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 04:19 PM IST
विज्ञापन

सवाल सुनते ही गुस्से में नीरू बोली, 'देवी हूं मैं, ज्यादा सवाल न करो'

superstitious belief in agra uttar pradesh

पिनाहट के गांव अमरसिंह का पुरा में सोमवार को बालिका नीरू 14 वर्षीय द्वारा जीवित अवस्था में जमीन के अंदर समाधि लेने की सूचना पर आला अधिकारियों में हड़कम्प मच गया था। जिसके चलते मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिनाहट अधीक्षक मनीष गुप्ता के नेतृत्व में गांव पहुंची और समाधि लेने वाली बालिका का मेडिकल परीक्षण किया गया।

इंद्रेश तोमर/अमर उजाला, पिनाहट (आगरा)

सवाल सुनते ही गुस्से में नीरू बोली, 'देवी हूं मैं, ज्यादा सवाल न करो'

superstitious belief in agra uttar pradesh

ब्लड प्रेशर ,रक्त के नमूने आदि चेक-अप कर अधीक्षक ने नीरू को नीबू पानी पिलाया। वहीं पुलिस ने उस बालिका को मंदिर से उठाकर घर में नजर बन्द कर, सख्त पहरा लगा दिया है और परिजनों को हिदायत दी है कि किसी को भी बालिका से नहीं मिलाया जाए।

सवाल सुनते ही गुस्से में नीरू बोली, 'देवी हूं मैं, ज्यादा सवाल न करो'

superstitious belief in agra uttar pradesh

दूसरी ओर इस पूरे मामले में पुलिस ने बालिका के पिता पर मुकदमा दर्ज करने का मन बनाया है। वहीं दूसरी ओर बालिका को माता मान बैठे ग्रामीण सुबह मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे तो वहां माता को ना पाकर मायूस लौटना पड़ा। वहीं  पुलिस की इस कार्य प्रणाली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। दूसरी ओर बालिका की स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉक्टर मनीष गुप्ता ने बताया कि बालिका स्वस्थ है और खतरे की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल सुनते ही गुस्से में नीरू बोली, 'देवी हूं मैं, ज्यादा सवाल न करो'

superstitious belief in agra uttar pradesh

जहां एक ओर ‘डिजिटल इंडिया’ का सपना है, तो दूसरी तरफ अंधविश्वास के मेले भी कम नहीं। बालिका से जुड़ा हुआ ये पूरा मामला सोमवार को सामने आया। जब पिनाहट के दलित बहुल गांव अमरसिंह पुरा में अंधविश्वास का ऐसा ही मेला लगा। 15 साल की नीरू को देवी रूप बताकर सुबह पांच बजे जलसमाधि देने की तैयारी थी। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस के आने से उसकी जान बची। इसी अंधविश्वास के अभिशाप में वह आठ सालों से एक छोटे से मंदिर की कैदी बनी हुई है। वर्ष 2002 में आई फिल्म प्रथा की पटकथा अमरसिंह पुर में रीयल लाइफ में उतारी जा रही है।

विज्ञापन

सवाल सुनते ही गुस्से में नीरू बोली, 'देवी हूं मैं, ज्यादा सवाल न करो'

superstitious belief in agra uttar pradesh

पूर्व माध्यमिक  विद्यालय से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हरी सिंह (64) की सात बेटियों और दो बेटों में पांचवें नंबर की नीरू को सोमवार सुबह पांच बजे गंगाजल और दूध से नहलाया गया। लाल जोड़ा पहनाकर शृंगार किया गया। पूजा-अर्चना के बाद गांव के तालाब में उसे जल समाधि देने की तैयारी हो ही रही थी कि सूचना पाकर पिनाहट थाने की पुलिस आ गई। पुलिस ने नीरू को फिर से मंदिर पहुंचवाया। हरी सिंह का कहना है कि सात दिन पहले नीरू ने उन्हें बताया कि देवी ने सपने में आकर उससे ऐसा करने को कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed