फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंदर पिचाई की कामयाबी के पीछे रहेंगे ये पांच भारतीय, तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2015 04:01 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन

सुंदर पिचाई की कामयाबी के पीछे रहेंगे ये पांच भारतीय, तस्वीरें

Sundar Pichai and his Desi Googlers

दुनिया की दिग्गज इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल की कमान भी अब एक भारतीय सुंदर पिचाई के हाथ में आ गयी है।  गूगल ने अपने कारोबार का पुनर्गठन करते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर के पूर्व छात्र 43 वर्षीय सुंदर पिचाई को सीईओ नियुक्त किया है। तमिलनाडु के रहने वाले पिचाई इससे पहले गूगल्स इंटरनेट बिजनेसेज के प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग के प्रभारी थे।

सुंदर पिचाई की कामयाबी के पीछे रहेंगे ये पांच भारतीय, तस्वीरें

Sundar Pichai and his Desi Googlers

गूगल फेलो के नाम से पहचाने जाने वाले सीनियर वीपी (सर्च) अमित सिंघल  पीछे से सुंदर को सपोर्ट कर रहे हैं । वह विदेश में गूगल के सर्च व्यवसाय को लीड करते हैं। सूत्रों के अनुसार सिंघल को गूगल के पूर्व प्रिंसिपल साईंटिस्ट कृष्‍ण भरत ने 2000 में गूगल से जुड़ने को कहा था। रांची में 1968 में जन्मे सिंघल इससे पूर्व एटीएंडटी में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने गूगल सर्च इंजन को वर्ष 2001 में नयी पहचान दिलायी थी।

सुंदर पिचाई की कामयाबी के पीछे रहेंगे ये पांच भारतीय, तस्वीरें

Sundar Pichai and his Desi Googlers

सीनियर वीपी (एड्स एंड कॉमर्स) श्रीधर रामास्वामी को ऑनलाइन एडवरटाइजिंग की दुनिया में काफी महत्वपूर्ण समझा जाता है। वह गूगल कर्मियों के बीच अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। गूगल में श्रीधर काफी अहम रोल अदा करते हैं क्‍योंकि कंपनी में रेवेन्‍यू लाने में जिम्‍मा उनके विज्ञापन ‌बिजनेस पर काफी निर्भर करता है। श्रीधर इससे पूर्व लुसेंट टेक्नोलॉजीज और बेल लैब्स में कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर पिचाई की कामयाबी के पीछे रहेंगे ये पांच भारतीय, तस्वीरें

Sundar Pichai and his Desi Googlers

गूगल में वरिष्ठ लेकिन बाहरी दुनिया में कम पहचान रखने वाले संजय घेमावत ने अपने 2012 में छपे लेख से इंटरनेट के युग में अलग पहचान बनायी। दुनिया ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के बीच उन्हें महत्वपूर्ण माना है। उन्होंने गूगल रिसर्चर जेफ डीन के साथ मिलकर 2004 में मैपरिड्यूस पर पेपर सबमिट किए। इससे गूगल की दैनिक गतिविधियों को काफी फायदा हुआ।

विज्ञापन

सुंदर पिचाई की कामयाबी के पीछे रहेंगे ये पांच भारतीय, तस्वीरें

Sundar Pichai and his Desi Googlers

प्रोडक्ट मैनेजमेंट और मैप्स निदेशक मानिक गुप्ता गूगल में अहम रोल अदा करते हैं। उनका कार्य विदेशों में प्रोडक्ट मैनेजर्स की टीम को लीड करना है जो दुनियाभर में जीपीएस टेक्नोलॉजी युक्त एप्स से गूगल मैप को जोड़ती है। गुप्ता को गूगल के साथ कार्य करते हुए सात वर्ष बीत चुके हैं। उनके नाम गूगल मैप को नई बुलंदियों तक ले जाने का श्रेय है। मानिक गुप्ता इससे पूर्व एचपी में कार्य करने के अलावा 1999 में इंटरनेट बूम के दौरान अपनी इंटरनेट कंपनी भी चला चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed