तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश
बेहद सनसनीखेज और उलझे शीना हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को एक अहम सुराग के तौर पर उस सूटकेस को इंद्राणी के घर से बरामद कर लिया, जिसमें कथित तौर पर मिखाइल को मार कर उसकी लाश को बंद किया जाना था।
तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश
मिखाइल ने आरोप लगाया था कि शीना को मारने से पहले इंद्राणी उसका कत्ल करना चाहती थी। इसके साथ ही पुलिस ने उस सुपारी किलर को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसे मिखाइल को मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके साथ ही पुलिस मामले के प्रमुख आरोपियों संजीव खन्ना और ड्राइवर को रायगढ़ स्थित वारदात स्थल ले गई। वहां भीड़ जमा होने की वजह से वारदात का नाट्य रूपांतरण नहीं हो सका और पुलिस बैरंग लौट आई।
तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश
इधर, शीना की लाश का ठिकाना तलाशने में पुलिस की मदद करने वाले ग्रामीण ने बताया कि पहली बार जब उसने इसे देखा तो यह कंकाल बन चुकी थी।ऐसी खबरें आ रही हैं कि तीन साल पहले शीना को मारने को लेकर संजीव खन्ना और इंद्राणी विरोधाभासी दावे कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं और न ही जांच की प्रगति के बारे में कुछ बता रहे हैं।
तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश
बहरहाल, इस हत्याकांड में नया मोड़ तब आया जब मिखाइल की ओर से कहा गया कि
इंद्राणी उसकी भी हत्या करना चाहती थी और इसके लिए नशीला पेय पिलाकर बेहोश
करने की कोशिश की गई थी।इंद्राणी के वर्ली स्थित फ्लैट से सूटकेस बरामद होने से मिखाइल का यह दावा पुख्ता होता जा रहा है कि वह उसे भी मार डालना चाहती थी। हालांकि पुलिस ने इस थ्योरी की पुष्टि नहीं की है।
तस्वीरें:इसी सूटकेस में रखी जानी थी शीना के भाई मिखाइल की लाश
दोपहर करीब दो बजे खार पुलिस थाने से पुलिस शीना की हत्या के आरोपी संजीव और ड्राइवर को टाटा सूमो गाड़ी में लेकर निकली लेकिन न्यूज चैनल के रिपोर्टर उनका पीछा करने लगे। मीडिया चैनलों की गाड़ियां भी लगभग पुलिस वैन के साथ-साथ थीं लेकिन खालापुर टोल नाके से पुलिस ने उन्हें चकमा देते हुए मार्ग बदल दिया।