फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए एक वफादार कुत्ते की असली कहानी

Wed, 26 Nov 2014 01:15 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए एक वफादार कुत्ते की असली कहानी

story of dog as well as a real friend.

कुत्तों की वफादारी मुहावरा बन चुकी है लेकिन असलियत में एक बिन-मालिक कुत्ते ने फिर से साबित किया है कि कुत्तों की वफादारी की मिसाल क्यों दी जाती है। हुआ यूँ कि स्वीडेन के चार एथलीट एडवेंचर स्पोर्टिंग की विश्व चैम्पियनशिप के लिए इक्वाडोर गए थे। वहाँ जंगल में खाना खाते वक़्त उन्होंने अपने डिब्बाबंद मीटबॉल का एक टुकड़ा वहां मौजूद एक कुत्ते को दे दिया।

तस्वीरों में देखिए एक वफादार कुत्ते की असली कहानी

story of dog as well as a real friend.

उसके बाद यह कुत्ता इस टीम की 430 मील लंबी जोखिमभरी यात्रा के दौरान उनके साथ हो लिया और जोख़िम के कारण टीम के उसे भगाने के बावजूद उनके साथ ही रहा। इस यात्रा में कुत्ते को एक नाम भी मिल गया। एथलीटों ने उसे आर्थर नाम दिया है। इस टीम ने कुत्ते की उनके साथ यात्रा को टीम को फ़ेसबुक पेज़ पर शेयर किया है।

तस्वीरों में देखिए एक वफादार कुत्ते की असली कहानी

story of dog as well as a real friend.

यह टीम कुत्ते का स्वास्थ्य जाँच कराने के बाद उसे अपने साथ स्वीडन लेकर आ गई। टीम के कप्तान माइकल लाइंडनॉर्ड के अनुसार उन्होंने बिना सोचे-विचारे कुत्ते को मीटबॉल दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए एक वफादार कुत्ते की असली कहानी

story of dog as well as a real friend.

लेकिन उसके बाद ख़तरनाक से ख़तरनाक जगहों पर भी यह कुत्ता उनके साथ रहा। कुत्ते ने उनके साथ नदी पार की, पहाड़ पर चढ़ाई की और गहरे दलदली इलाक़ों को पार किया। टीम ने कोशिश भी की कि कुत्ता उनका पीछा करना छोड़ दे लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए एक वफादार कुत्ते की असली कहानी

story of dog as well as a real friend.

कई दिनों तक चलने वाली एडवेंचर स्पोर्टिंग प्रतियोगिता में हाइकिंग, ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग और केयाकिंग जैसे खेल शामिल होते हैं। जब यह टीम आराम करती थी तभी आर्थर भी आराम करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed