रेलवे का लजीज तोहफा, फोन मिलाएं और पसंद का खाना पाएं
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) जल्द ही देश भर में 1144 ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। यानी ट्रेन में सफर कर रहे यात्री फोन या एसएमएस कर पसंद का खाना अपनी बर्थ पर ही मंगा सकेंगे। (रिपोर्ट: राहुल शर्मा/अमर उजाला, इलाहाबाद)
रेलवे का लजीज तोहफा, फोन मिलाएं और पसंद का खाना पाएं
आईआरसीटीसी ने इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। वर्तमान में कुल 201 ट्रेनों में ही यह सुविधा उपलब्ध है। प्रस्ताव के तहत अभी उन्हीं ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिनमें पैंट्री कार नहीं है।
रेलवे का लजीज तोहफा, फोन मिलाएं और पसंद का खाना पाएं
देश भर में चल रही तमाम ट्रेनें ऐसी हैं, जिसमें पेंट्री कार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस वजह से इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होती है। चाय, पानी, भोजन आदि के लिए इन यात्रियों को रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। स्थिति तब ज्यादा विकट हो जाती है जब बीच रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों में ट्रेनों का ठहराव कम हो।
रेलवे का लजीज तोहफा, फोन मिलाएं और पसंद का खाना पाएं
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ एवं उत्तर रेलवे के अंबाला, लुधियाना, अमृतसर, लखनऊ, बरेली, वाराणसी, और पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ आदि स्टेशनों से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें ऐसी हैं जिसमें पेंट्री कार नहीं है।
रेलवे का लजीज तोहफा, फोन मिलाएं और पसंद का खाना पाएं
इस तरह से दिया जा सकेगा आर्डर: यात्री टोल फ्री नंबर 18001034139 पर भी कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा मैसेज बॉक्स पर जाकर एमईएएल लिखकर स्पेस देना होगा। फिर पीएनआर टाइप पर नंबर 139 पर भेजना होगा। या फिर डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट ईकैटरिंग डाट आईआरसीटीसी डाट सीओ डाट इन पर भी जाकर खाने का आर्डर दिया जा सकता है।