आतंकी कासिम को मारकर शहीद हुआ 'यूपी का शेर', तस्वीरें
जब तक सूरज चांद रहेगा, समोद तेरा नाम रहेगा...। यूपी के ब्रज में भवनपुरा की गलियां गगन भेदी नारों से गूंज रही थी। गांव के लाल शहीद समोद चौधरी के सम्मान में जैसे पूरा गोवर्धन उमड़ पड़ा था। आंखें नम थीं लेकिन छाती एक गौरव की अनुभूति से चौड़ी। राजकीय सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। (सभी फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
आतंकी कासिम को मारकर शहीद हुआ 'यूपी का शेर', तस्वीरें
जम्मू के वादीपुरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए दो दिन पूर्व भवनपुरा का लाल समोद चौधरी शहीद हो गया था। शनिवार को सुबह 8:20 बजे सेना की गाड़ी से शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर जैसे ही मथुरा से जमुनावता चौराहे पर पहुंचा, वहां पहले से राह देख रहे हजारों लोगों ने ‘समोद चौधरी अमर रहे’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
आतंकी कासिम को मारकर शहीद हुआ 'यूपी का शेर', तस्वीरें
पार्थिव शरीर को लाने वाली सेना की गाड़ी पर पुष्प वर्षा होने लगी। जमुनावता चौराहे से गांव भवनपुरा तक गाड़ी के आगे-पीछे हजारों लोग शहीद के सम्मान में नारे लगाते हुए पैदल ही आगे बढ़ लिए। नौ बजे शहीद का शव हजारों लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। जहां अपने लाल के अंतिम दर्शन को पूरा गांव उमड़ा हुआ था।
आतंकी कासिम को मारकर शहीद हुआ 'यूपी का शेर', तस्वीरें
वादीपुरा से शहीद समोद के पार्थिव शरीर के साथ आए सेकेंड लांसर जोधपुर के नायब सूबेदार सीबी सिंह ने उनकी वीरता की दास्तां सुनाई। उन्होंने बताया कि वादीपुरा के सेक्टर पांच स्थित पूंछ की पहाड़ियों पर आतंकवादी अबू कासिम और साथियों से मुठभेड़ हुई थी। समोद ने 20 लाख के इनामी आतंकी अबू कासिम को मार गिराया।
आतंकी कासिम को मारकर शहीद हुआ 'यूपी का शेर', तस्वीरें
सेकेंड लांसर जोधपुर के रिटायर्ड सैनिक अशोक कुमार भी अपने को रोक नहीं पाए। उन्होंने भी मुठभेड़ में समोद की बहादुरी के बारे में बताया। बोले, अबू कासिम को गोली लगने के बाद आतंकियों की तरफ से गोलीबारी बंद हो गई थी। छह घंटे तक खामोशी बनी रही। सैनिक डटे हुए थे। एक बार समोद ने उठकर देखना चाहा लेकिन साथियों ने रोक दिया। तभी दूसरी ओर एक आतंकी की झलक दिखी तो समोद ने उसे मारने के लिए सिर उठाया।