शरद यादव के बहाने जब 'एकजुट' हुआ विपक्ष, तस्वीरें
जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव के समारोह में लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गजों ने शिरकत कर सर्दी के मौसम में सियासी गर्मी ला दी।
शरद यादव के बहाने जब 'एकजुट' हुआ विपक्ष, तस्वीरें
मौका शरद यादव के राजनीतिक सामाजिक और निजी जिंदगी पर प्रकाशित कॉफी टेबल पुस्तक संघर्ष के सेनानी के विमोचन का था।
शरद यादव के बहाने जब 'एकजुट' हुआ विपक्ष, तस्वीरें
समारेह में भले कई भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। मगर इस समारोह में विपक्ष की एकजुटता का नजारा ज्यादा दिखा। नीतीश कुमार ने तो खाने की टेबल पर ही नजमा हेपतुल्ला से उनके अल्पसंख्यक मंत्रालय से जुड़े कई सवाल दाग दिए।
शरद यादव के बहाने जब 'एकजुट' हुआ विपक्ष, तस्वीरें
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन, माकपा नेता सीताराम येचुरी और रालोद मुखिया अजित सिंह समेत कई दिग्गज मौजूद थे।
शरद यादव के बहाने जब 'एकजुट' हुआ विपक्ष, तस्वीरें
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार के जन्मदिवस समारोह में भी सभी पार्टियों के राजनीतिक दल एकजुट हुए थे।